'कल सभी सांसद सदन में रहें मौजूद', बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए बुधवार को व्हिप जारी किया है। उन्होंने सभी सांसदों को कल यानी गुरुवार को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 3 अगस्त यानी गुरुवार को दिनभर सदन में उपस्थित रहने को कहा है।
मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए दिल्ली सेवा विधेयक पर सदन में चर्चा होनी है। सरकार इसे लोकसभा से पारित कराना चाहती है। इसके लिए उन्होंने सभी सांसदों को 3 अगस्त को उपस्थित होने को कहा है।

बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को सरकार के रुख और कुछ विधायी कार्यों का समर्थन करने के लिए गुरुवार 3 अगस्त को पूरे दिन उपस्थित रहने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया है। जिसे सदन में चर्चा और पारित करने के लिए लिया जाएगा।
मणिपुर हिंसा को लेकर लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 8 अगस्त से 10 अगस्त तक बहस होगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे। बता दें कि, 26 जुलाई को विपक्षी दलों की ओर से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 50 सांसदों का आवश्यक समर्थन मिलने के बाद अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था।
दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचे विपक्षी दलों के सांसदों ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। कुकी और मैतेई क्षेत्रों में राहत शिविरों का दौरा किया, हिंसा से प्रभावित थे। 20 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से लोकसभा और राज्यसभा दोनों में मणिपुर हिंसा को लेकर लगातार गतिरोध देखा देखने को मिला।
यह भी पढ़ें- लोकसभा में 3 विधेयक पारित, दिल्ली को लेकर केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा आज, BJP-AAP होगी आमने- सामने












Click it and Unblock the Notifications