यूक्रेन से भारतीयों को लाने के सवाल पर बोले राजनाथ सिंह, हम अपने लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं
नई दिल्ली, फरवरी 24। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद पूरी दुनिया की नजर एक तरह से भारत पर भी टिकी है, क्योंकि भारत हमेशा से रूस का बहुत अच्छा दोस्त रहा है और पूरी दुनिया ये देखना चाहती है कि इस स्थिति में भारत का क्या रूख है। ऐसे में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बड़ान बयान आया है। यूक्रेन-रूस जंग पर भारत की ओर से पहली प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस मामले पर भारत का यही रूख है कि दोनों देशों के बीच शांति का माहौल स्थापित हो।

भारतीयों को निकालने के लिए भेजे गए हैं विमान- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत बिल्कुल नहीं चाहता कि युद्ध को बढ़ावा दिया जाए, हमारी यही कोशिश है कि दुनिया में शांति बनी रहे। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हम उसी प्रयास में लगे हुए हैं, जहां तक मेरी जानकारी है अभी भारत की ओर से भेजे गए विमान वहां पर लैंड नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए छात्रों को निकाल पाना अभी संभव नहीं हो पाया है, लेकिन फिर भी सरकार अपने लोगों को वहां से निकालने के लिए हर संभव उपाय कर रही है।
Recommended Video
यूक्रेन पर काम कर रहा है भारतीय दूतावास
वहीं यूक्रेन में जंग के हालात के बीच भी भारतीय दूतावास खुला हुआ है। यूक्रेन में भारत के राजनयिक पार्थ सत्पथ्य ने कहा है कि राजधानी कीव में हमारा दूतावास अभी भी काम कर रहा है। इन कठिन परिस्थितियों में हम समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उन भारतीयों को ट्रैवल की मंजूरी दे दी है, यूक्रेन से कतर होते हुए भारत आना चाहते हैं। यह जानकारी दोहा में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से दी गई है। वहीं यूरोपीय यूनियन के एक प्रतिनिधि ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर संपर्क किया है और कहा है कि मौजूदा स्थिति को लेकर वो चर्चा करे और मध्यस्थता का प्रयास करे।












Click it and Unblock the Notifications