राधिका मर्चेंट: कौन हैं अंबानी परिवार की होने वाली बहू, जिनका क्लासिकल डांस देखने आए बड़े-बड़े एक्टर

नई दिल्ली: उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता ने 5 जून को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में एक खास प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमें उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं, साथ ही लोग सर्च करके ये पता लगाने की कोशिश कर रहे कि आखिर वो हैं कौन-

न्यूयॉर्क में की पढ़ाई

न्यूयॉर्क में की पढ़ाई

राधिका विरेन मर्चेंट की बेटी हैं, जो एंकर हेल्थकेयर के सीईओ और वाईस चेयरमैन हैं। उनकी मां शैला भी बिजनेस देखती हैं। पढ़ाई की बात करें तो राधिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में हासिल की। इसके बाद वो न्यूयॉर्क चली गईं और वहां पर उन्होंने पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की। फिर उन्होंने इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और एक रियल एस्टेट फर्म को ज्वाइन किया।

ट्रैकिंग का है शौक

ट्रैकिंग का है शौक

निजी जिंदगी की बात करें तो राधिका को घूमने का काफी शौक है, खासकर ट्रैकिंग का। इसके अलावा उनको स्विमिंग का भी काफी शौक है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कॉफी उनको बहुत अच्छी लगती है। खबर ये है कि वो कुछ एनजीओ के साथ भी जुड़ी हैं, जिसमें वो सामाजिक मुद्दों पर काम करती हैं।

लुक और डांस की चर्चा

लुक और डांस की चर्चा

वहीं अंबानी परिवार ने 5 जून को जियो वर्ल्ड सेंटर में अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया। जिसमें कई बड़े बिजनेसमैन के परिवार और बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। इसमें सलमान खान, रणवीर सिंह, आमिर खान आदि का नाम शामिल है। वहीं प्रोग्राम के अलावा राधिका के लुक्स और उनके डांस की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। साथ ही उसके वीडियो भी वायरल हो रहे। राधिका के मुताबिक वो श्री निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठक्कर की शिष्या हैं।

8 सालों तक की ट्रेनिंग

8 सालों तक की ट्रेनिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधिका ने 8 वर्षों से ज्यादा वक्त तक भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली। इसके बाद जब अरंगेत्रम की तैयारी शुरू हुई तो भी उन्होंने काफी मेहनत की। उनको नीता अंबानी से काफी टिप्स मिलते हैं, क्योंकि वो भी भरतनाट्यम नर्तकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+