अलका लांबा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, 'आप' में होंगी शामिल

Alka Lamba, former student leader, quits Congress to join AAP
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कांग्रेस की छात्र शाखा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने गुरुवार को पार्टी को अलविदा कहते हुए 20 वर्षो के जुड़ाव का अंत कर दिया। अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की अनुमति मांगी है। अलका ने ट्विीट किया है कि 20 वर्ष बिताने के बाद कांग्रेस और उसके नेतृत्व को अलविदा कहने का समय आ गया है।

अंत में मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद कहना चाहूंगी। अलका (38) आप के कार्यालय में पहुंचीं। आप शनिवार को दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। आप के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि अलका को सदस्यता काआवेदन पत्र भरना होगा और चार माह तक 'सक्रिय वोलंटियर' के रूप में काम करना होगा। इसके बाद ही पार्टी में लेने या नहीं लेने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

अलका दिल्ली विश्वविद्यालय में 1995 में छात्र संघ का अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं और इसके दो वर्ष बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं। वर्ष 2003 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मदनलाल खुराना को चुनौती दी थी, लेकिन पराजित रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+