Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब अलीगढ़ का भी नाम बदलने की तैयारी, ये हो सकता है नया नाम!

नई दिल्ली। कई शहरों और स्टेशनों का नाम बदल चुकी उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अब अलीगढ़ का भी नाम बदल सकती है। अलीगढ़ जिले का नाम हरिगढ़ करने की बात कही गई है। सत्ताधारी पार्टी के विधायक और सांसद ने भी कहा है कि हां जिले का नाम बदला जाना चाहिए। स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा है कि वो अलीगढ़ का नाम बदलकर हरीगढ़ करने का प्रस्ताव भेजेंगे।

अलीगढ़ का नाम होगा हरिगढ़, aligarh name change, aligarh ka naam badlega, harigarh, aligarh, yogi adityanath, uttar pradesh, अलीगढ़ का नाम होगा हरिगढ़,

अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने इस पर कहा है कि अलीगढ़ को उसका प्राचीन नाम हरिगढ़ दिलाने की मांग नई नहीं है। इसको लेकर हम पहले भी मांग उठाते रहे हैं। वहीं शहर विधायक संजीव राजा का कहना है कि मुगलकाल में इसे शहर का नामअलीगढ़ किया गया। पुराना नाम हरिगढ़ है जो वापस मिले।

भाजपा नेताओं का कहना है कि 1992 में सीएम रहते हुए कल्याण सिंह ने भी शहर का नाम हरिगढ़ करने कोशिश की थी लेकिन तब उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी थी। अब राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है तो इस काम को किया जाए। विश्व हिन्दू परिषद ने भी 2015 में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की बात की थी।

हाल ही में आगरा का नाम बदलने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार आगरा का नाम बदलकर अग्रवन करने जा रही है। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी अंबेडकर यूनिवर्सिटी को सौंपी है। सरकार ने यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग से नामों से संबंधित सुझाव भेजने को कहा गया है।

यूपी की योगी सरकार फैजाबाद, इलाहाबाद और मुगलसराय का नाम बदल चुकी है। बीते साल योगी सरकार ने आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ करने का प्रस्ताव तैयार करने की तैयारी भी की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+