2 साल की बच्ची की हत्या के मामले में अलीगढ़ के वकीलों का बड़ा फैसला

अलीगढ़ में हुई 2 साल की बच्ची की हत्या के मामले में वकीलों ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है।

नई दिल्ली। यूपी के अलीगढ़ में हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद हर कोई गुस्से में है। एक मासूम बच्ची जिसकी उम्र महज 2 साल थी, सिर्फ 5 हजार रुपए के उधार के लिए निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव चार दिन बाद कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ मिला। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों की मांग है कि दोषियों को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई ऐसा करने के बारे में सोचे भी नहीं। सोशल मीडिया पर भी बच्ची की हत्या के इस मामले में काफी रोष देखने को मिल रहा है। इस मामले में अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, इस केस को लेकर अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला लिया है।

कोई नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस

कोई नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस

अलीगढ़ के वकीलों ने फैसला लिया है कि जिले का कोई भी वकील मासूम बच्ची की हत्या के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट अनूप कौशिक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'हम पूरी तरह उस दो साल की बच्ची के परिवार के साथ खड़े हैं, जिसकी हत्या टप्पल में हुई थी। बच्ची की हत्या के आरोपियों की पैरवी के लिए कोई वकील अदालत में पेश नहीं होगा। हम लोग बाहर के किसी वकील को भी आरोपियों की तरफ से इस मुकदमे में पैरवी नहीं करने देंगे। हम लोग उस बच्ची के इंसाफ के लिए लड़ेंगे।'

कूड़े के ढेर में मिला बच्ची का शव

कूड़े के ढेर में मिला बच्ची का शव

गौरतलब है कि अलीगढ़ के टप्पल इलाके में एक बच्ची चार दिन से लापता थी। बीते रविवार को उसका शव एक कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ मिला। बच्ची के हाथ-पैर काटने के बाद जलाकर उसकी हत्या की गई थी। बच्ची का शव देखकर इलाके के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने शव को थाने के सामने रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि बच्ची की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी। पुलिस का कहना है कि उसने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें सख्त सजा दिलाकर बच्ची के परिजनों को इंसाफ दिलाएगी।

एसआईटी करेगी केस की जांच

एसआईटी करेगी केस की जांच

हालांकि शुरुआत में पुलिस ने बच्ची के साथ रेप की घटना से इंकार किया था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने 5 हजार रुपए के उधार को लेकर बच्ची की हत्या कर दी। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शव को पहले दोनों आरोपियों में से एक के घर में छिपाकर रखा गया और बाद में कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। मामले को लेकर आनंद कुमार, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने शुक्रवार को कहा कि अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसके अलावा एसआईटी में फॉरेंसिक साइंट टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और विशेषज्ञों की एक टीम को भी शामिल किया गया है। एसआईटी फास्ट ट्रैक के आधार पर केस की जांच करेगी। मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी जाएगी।

राहुल-प्रियंका ने किए ट्वीट

राहुल-प्रियंका ने किए ट्वीट

इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर बच्ची के परिजनों के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। अलीगढ़ की घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अलीगढ़ की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया है। हम ये कैसा समाज बना रहे हैं? बच्ची के माता-पिता पर क्या गुजर रही है ये सोचकर दिल दहल जाता है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।' वहीं राहुल गांधी ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा, 'यूपी के अलीगढ़ में एक मासूम बच्ची की नृशंस हत्या ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। कोई भी इंसान इतनी बर्बरता से किसी बच्ची के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? इस क्रूर अपराध के लिए दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। हत्यारों को सजा दिलाने के लिए यूपी पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+