अलीगढ़: 6 लोगों की हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। अलीगढ़ में 6 लोगों की हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगो के पास से पुलिस को पिस्तौल, मोबाइल फोन और अन्य सामान मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और हम कोर्ट में इन सभी की रिमांड की मांग करेंगे। एसएसपी ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और जल्द ही मामले से जुड़े और भी तथ्य सामने आएंगे।

आपको बता दें कि अलीगढ के हरदुआगंज इलाके में शनिवार को सनसनीकेज हत्या का मामला साममने आया था। जिसके बाद पुलिस लगातार इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इन बदमाशों के सिर पर 25-25 रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने ऐलान किया था कि जो भी इनके बारे में जानकारी देगा उसे 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। बदमाशों ने तीन हत्याओं को अंजाम दिया था, जिसमे साधू सहित एक दंपति भी शामिल था। बदमाशों ने एक माह पहले थाना पालीमुकिमपुर क्षेत्र में मंदिर के पास सो रहे एक साधू की भी मौत के घाट उतार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications