VIDEO: आलिया ने बॉडीगार्ड से की जरा गुस्से में बात, वहां ना होकर भी 'फंस' गए रणबीर
नई दिल्ली। आलिया भट्ट एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसको लेकर उन्हें यूजर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में आलिया अपने बॉडीगार्ड से थोड़ा नाराजगी से बात करती नजर आ रही हैं। इसी को लेकर यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किए हैं और अपनी नाराजगी जताई है। यूजर्स का कहना है कि गार्ड तो उनकी हिफाजत के लिए ही साथ रहते हैं, ऐसे में उनसे अच्छे से बात करनी चाहिए।
यूजर्स ने रणबीर को भी लपेटा
आलिया का ये वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में आलिया गाड़ी से उतर रही हैं। मीडिया और फैंस की मौजूदगी को देखते हुए उनके सिक्योरिटी गार्ड भीड़ से बचाने के लिए आगे निकलते हैं। इस पर आलिया कहती हैं, आप लोग जाइए आगे, आगे चलिए आप। ये सब आलिया थोड़े रुखे स्वभाव में कहती हैं। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि ऐसा लगता है रणबीर का असर उन परर हो रहा है। रणबीर पर इस तरह अभद्रता का आरोप पहले भी लगा है। कुछ समय से रणबीर और आलिया के बीच अफेयर के भी चर्चे हैं।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय आलिया
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट् की लोकप्रियता काफी ज्यादा हैं। उनकी जो भी तस्वीर या वीडियोसोशल मीडिया पर आता है, उसे लाखों लाइक मिलते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें इंस्टा पर आई थीं, जिनमें वो पीच कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आईं।

रणबीर के साथ दिखेंगी आलिया
आलिया भट्ट का करियर ग्राफ लगातार शानदार चल रहा है। इस समय वो रणबीर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रही हैं। आलिया अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' में आदित्य कपूर के साथ दिखेंगी।
आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली के अपकमिंक प्रोजेक्ट इंशाल्लाह से भी जुड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications