आलिया भट्ट ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए कराया फोटोशूट, बोल्ड तस्वीरें वायरल
आलिया भट्ट ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए कराया फोटोशूट, बोल्ड तस्वीरें वायरल
मुंबई, 21 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने नया फोटोशूट कराया है। आलिया ने फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2021 के लिए ये शूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई हैं, इसमें आलिया काफी बोल्ड दिख रही हैं। आलिया के सोशल मीडिया पर शेयर करते ही ये तस्वीरें वायरल हो गई है। सोशल यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई सेलिब्रिटी ने भी तस्वीर पर कमेंट करते हुए तारीफ की है।

आलिया का बोल्ड फोटोशूट
आलिया भट्ट ने डब्बू रतनानी के लिए काफी बोल्ड अंदाज में ये फोटोशूट करवाया है। ब्लू आउटफिट में आलिया पोज देती दिख रही हैं। खुले बालों में आलिया का ये खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। उनके फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटी ने भी आलिया के फोटोशूट की तारीफ की है।

आलिया पहले भी करवा चुकी डब्बू के लिए फोटोशूट
आलिया भट्ट डब्बू रतनानी के लिए अब तक कई बार फोटोशूट करवा चुकी हैं। उनका टॉपलेस फोटोशूट काफी वायरल हुआ था। जिसमें वो शरीर के ऊपरी हिस्सों को सिर्फ एक बिल्ली से ढके हुए थीं। इसके अलावा भी कई मौकों पर आलिया बोल्ड फोटोशूट करा चुकी हैं। बता दें कि आलिया इस समय कई बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके पास आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मे हैं।

डब्बू रतनानी के कैलेंडर पर दिखेंगी कई अभिनेत्री
बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने साल 2021 के कैलेंडर के लिए कई अभिनेत्रियों का हॉट फोटोशूट किया है। आलिया के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, सनी लियोनी, विद्या बालन समेत कई एक्ट्रेस की तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी हैं। सनी लियोनी नए फोटोशूट की तस्वीरें तो काफी वायरल हुई हैं। सनी इस फोटोशूट में सिर्फ एक हैट से खुद को ढक रही हैं। ऐसे में उनका ये न्यूड फोटोशूट छाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications