सुशांत की मौत के बाद छिड़ी नेपोटिज्म की बहस पर आलिया की मां भी आईं सामने, कही ये बात

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नोपोटिज्म और कुछ लोगों के दबदबे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। लगातार ये कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को सिर्फ इसलिए काम मिल जाता है कि वो किसी निर्देशक या एक्टर के बेटे-बेटी हैं। वहीं बाहर के लोगों के साथ काफी पक्षपात होता है। सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट जैसे कई सितारों को लेकर काफी कुछ सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है। इसी को लेकर अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया है।

Recommended Video

    Alia Bhatt की Mother Soni Razdan ने Nepotism Controversy पर उठाया सवाल, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    नेपोटिज्म पर बोल रहे लोग क्या अपने बच्चों को इंडस्ट्री में आने से रोकेंगे

    नेपोटिज्म पर बोल रहे लोग क्या अपने बच्चों को इंडस्ट्री में आने से रोकेंगे

    सोनी राजदान ने फिल्म निर्माता हंसल मेहता की ओर से किए गए ट्वीट पर लिखा, किसी चर्चित शख्सियत का बेटा या बेटी होने पर लोगों को आपसे उम्मीदें भी बहुत ज्यादा होती हैं। यह भी है कि आज जो भाई-भतीजावाद के बारे में बोल रहे हैं उनके खुद के भी एक दिन बच्चे होंगे। कल उनके बच्चे इंडस्ट्री में शामिल होना चाहेंगे तो क्या वे उन्हें ऐसा करने से रोक देंगे।

    हंसल मेहता ने क्या कहा था

    नेपोटिज्म पर चल रही बहस को लेकर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि इस विषय पर ज्यादा बात करने की जरूरत है। मेरिट सबसे ज्यादा मायने रखती है। मेरे बेटे को अगर मेरी वजह से काम मिले तो क्यों नहीं। वो मेरे सर्वश्रेष्ठ काम का अहम हिस्सा रहा है क्योंकि वो टैलेंटेड है, मेहनती है और उसमें भी मुझे जैसे गुण हैं। इसलिए नहीं कि वह मेरा बेटा है। हंसल ने कहा, मैं फिल्म बनाउंगा सिर्फ इसलिए नहीं की मैं अपने बेटे को प्रोड्यूस करूंगा। हालांकि एक पिता होने के नाते मैं उसके करियर के लिए करुंगा। हां वह उसे अपना करियर खुद बनाना है पिता को नहीं। लेकिन ये सच है एक पिता की छाया बेटे के लिए सबसे बड़ा फायदा और सबसे बड़ी चुनौती होती है दोनों के लिए।

    कई सितारों ने उठाया है नेपोटिज्म का मुद्दा

    कई सितारों ने उठाया है नेपोटिज्म का मुद्दा

    14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस ने आत्महत्या को ही सुशांत की मौत की वजह माना है। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नोपोटिज्म पर बहस छिड़ी हुई है। कई लोग दावा कर रहे हैं कि करण जौहर, एकता कपूर जैसे लोग सुशांत को पंसद नहीं करते थे, और काम नहीं देते थे जिसको लेकर वो तनाव में चल रहे थे। कथित तौर पर सलमान खान और करण जौहर के उन्हें फिल्मों से निकाल देने को लेकर भी बातें हैं। इस सबको लेकर सोशल मीडिया पर सलमान खान, करण जौहर जैसे सितारों को भला बुरा भी कहा जा रहा है। कंगना रनौत जैसे कई सितारे भी इस पर बोल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+