टॉक शो में करीना की तारीफ करते हुए गलती से आलिया ने गाली दे दी

मुंबई। रविवार से मुंबई में शुरू हुए जियो मामी मूवी मेला विद स्टार में आलिया ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह सुर्खियों में आ गई हैं। यहां बॉलीवुड के तमाम स्टार टॉक शो के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री करीना कपूर खान और आलिया भट्ट ने भी टॉक शो में शिरकत की। जिसका संचालन मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रड्यूसर करण जौहर कर रहे थे।

kareena, alia

टॉक शो के दौरान करण आलिया से करीना के बारे में सवाल पूछते हैं। जिसके जवाब में करीना को अपनी प्रेरणा मानने वाली आलिया कई बातें कहती हैं। वह करीना के बारे में कई बातें बोलती हैं, तभी गलती से उनके मुंह से गाली निकल जाती है। इसके तुरंत बाद जब आलिया को अपनी गलती का अहसास होता है तो वह अपना मुंह छिपा लेती हैं।

वहां मौजूद करीना कपूर भी उस वक्त आलिया के मुंह से गाली सुनकर हैरान रह जाती हैं। इसके बाद वहां का माहौल काफी अलग हो जाता है। दर्शक चिल्लाना शुरू कर देते हैं। करण जौहर को भी उस वक्त कुछ समझ में नहीं आता और वो फिर करीना से सवाल पूछते हैं, तब करीना कहती हैं कि आलिया ने गाली दी है। तब करण आलिया से इस गलती पर कहते हैं, 'मैंने तुम्हारी यही परवरिश की है।' वहां मौजूद सभी लोग फिर हंसने लगते हैं।

इस कार्यक्रम में करीना से जब आलिया को भाभी बनाने वाला सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की होंगी। करण जौहर ने बातचीत के दौरान आलिया और रणबीर को लेकर करीना से ये सवाल किया था। हालांकि करीना के जवाब के बाद आलिया ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से अभी इस बारे में सोचा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इसके बारे में सोचना भी नहीं चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+