'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर आलिया भट्ट को लगी कंधे में चोट, रोकनी पड़ी शूटिंग

मुंबई। हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा आलिया भट्ट के बारे में खबर है कि उन्हें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा है। आलिया को फिल्म के एक्शन सीन को शूट करने के दौरान कंधे में चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिन बेड रेस्ट करने को कहा गया है।आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही है।

आलिया को शनिवार को ही चोट लगी..

आलिया को शनिवार को ही चोट लगी..

खबर है कि आलिया को शनिवार को ही चोट लगी थी, फिलहाल आलिया मुंबई नहीं लौट रही हैं, लेकिन वो हैवी शूटिंग नहीं कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा रणबीर कपूर, मौनी रॉय और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अहम रोल निभा रहे हैं।

अयान मुखर्जी 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन कर रहे हैं

अयान मुखर्जी 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन कर रहे हैं

करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म ट्रायोलॉजी है , जो दो साल के अंतर पर आएगी। अभी फिल्म में केवल आलिया और रणबीर कपूर के ही सींस शूट हुए हैं, अमिताभ बच्चन ने अभी फिल्म की शूटिंग शुरु नहीं की है। अयान मुखर्जी 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन कर रहे हैं।

आलिया के चोटिल होने से फैंस परेशान

आलिया के चोटिल होने से फैंस परेशान

आलिया के चोटिल होने की खबर जैसे ही मीडिया में आई, लोग सोशल मीडिया पर आलिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक आलिया भट्ट को कोई खतरा नहीं है, आराम करने से वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। चोट कंधे पर आई है इसलिए उन्हें आर्म स्लिंग पहनने के लिए कहा गया है।

एक्शन सीन की शूटिंग नहीं कर पाएंगी आलिया

एक्शन सीन की शूटिंग नहीं कर पाएंगी आलिया

फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मरिक्जे डीसूजा ने जानकारी दी है कि आलिया के कंधे को और झटका न पहुंचे इस वजह से वो जल्द किसी एक्शन सीन की शूटिंग नहीं कर पाएंगी, हमारी पहली प्राथमिकता उनकी हेल्थ है और हम इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+