आलिया भट्ट ने बताया- छह महीने से हूं बीमार, बस बेवजह रोने का मन करता है
नई दिल्ली। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट डिप्रेशन से जूझ रही हैं। इस बीमारी के चलते बेवजह ही उनका मन उदास रहता है और बस रोने का मन करता रहता है। एक इंटरव्यू में आलिया ने इस पर बात की है। भट्ट ने बताया कि कई महीने से वो इस बीमारी की गिरफ्त में हैं लेकिन वो हिम्मत के साथ इससे बार आने की कोशिश कर रही हैं।

मन करता है, खूब रोऊं
26 साल की आलिया ने अपनी बीमारी पर बात करते हुए कहा, पिछले छह महीने से मैं इसकी शिकार है। मैं अचानक से खुश और अचानक से दुखी हो जाती हूं। मुझे रोना आता है, लगता है बस मैं खूब रोऊं। मैं इससे बाहर आने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही है। मैं इस बीमारी से निकलने के लिए किताबें भी पढ़ रही हूं।

मेरी बहन ने की मदद
आलिया ने कहा, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि मैं बिना किसी वजह के रो रही हूं। फिर सब कुछ पहले जैसा नॉर्मल हो जाता है। शुरुआत में ऐसा होता था कि मैं काफी कन्फ्यूज रहती थी। मैं हमेशा इस बात का बहाना बनाती थी कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मुझे ज्यादा काम करना पड़ रहा है या मैं थक जा रही हूं। इस बीमारी को पहचानने और इससे बाहर आने के लिए अपनी बहन शाहिन भट्ट का शुक्रिया करना चाहती हूं जिसकी वजह से वो बीमारी को पहचान पाईं। आलिया ने कहा कि शुरू में मैं समझ नहीं पाई लेकिन शाहिन ने मुझे स्पोर्ट किया।

डिप्रेशन की वजह पर भी की बात
आलिया ने इस दौरान डिप्रेशन पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आपको कई वजह से हो सकती है जैसे काम का अधिक प्रेशर, आपकी खराब लाइफस्टाइल। आलिया ने कहा कि डिप्रेशन पर बात करने से लोग बचते हैं लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें इससे बाहर आने की कोशिश करनी चाहिए।

रणबीर से रिश्तों को लेकर भी चर्चा में
कुछ समय पहले आई आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' बड़ी हिट सबित हुई है। उससे पहले राजी के लिए भी उनकी खूब तारीफ हुई। आलिया इन दिनों रणबीर कपूर से रिश्ते को लेकर चर्चा है। ऐसा चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लगातार अवॉर्ड फंक्शंस में इन दोनों को एक-दूसरे के साथ देखा जा रहा है। आलिया-रणबीर के जल्दी ही साथ में यूएस के टूर पर जाने की भी चर्चा है। रणबीर कपूर और आलिया इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया की मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' भी अगले महीने रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications