Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आलिया-रणबीर की शादी पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के फैंस ही इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन इनकी शादी की अफवाह फैलती रहती है। हालांकि अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने खुद इनकी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Alia bhatt, ranbir kapoor, deepika padukon, mumbai, marriage, alia and ranbir, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रनबीर कपूर, आलिया और रनबीर की शादी, मुंबई

दीपिका ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि आलिया और रणबीर शादी कर रहे हैं। जब दीपिका ने ये बात कही, तब साक्षात्कार में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विजय देवेराकोंडा, आयुष्मान खुराना और मनोज वाजपेयी सहित अन्य अभिनेता मौजूद थे।

दीपिका और आलिया हैं क्रश

दीपिका और आलिया हैं क्रश

इस दौरान देवेराकोंडा से पूछा गया कि वह हिंदी सिनेमा में किससे सलाह लेना चाहेंगे। तो उन्होंने कहा कि दीपिका और आलिया उनका क्रश हैं। लेकिन दीपिका की शादी हो चुकी है।' इसके बाद जैसे ही वह आलिया को लेकर बोलने लगे तभी दीपिका ने कहा कि अब उनकी शादी होने जा रही है।

आलिया हैरान रह गईं

आलिया हैरान रह गईं

दीपिका के ऐसा कहने पर आलिया हैरान रह गईं और उन्होंने दीपिका से पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसे अचानक क्यों कहा? इस पर दीपिका ने हंसते हुए कहा कि बस उन्होंने ऐसे ही कह दिया।

दोनों फिलहाल काम में व्यस्त हैं

दोनों फिलहाल काम में व्यस्त हैं

अब बेशक दीपिका अपनी कही बात से बचती दिख रही हों, लेकिन कहीं न कहीं उन्होंने हिंट दे ही दिया कि आलिया जल्द ही शादी करने जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि आलिया और रणबीर कब शादी करते हैं। फिलहाल दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+