28 बरस की हुई करण जौहर की खास स्टूडेंट 'आलिया', फिल्ममेकर ने दी ग्रैंड Bday पार्टी, PICS

नई दिल्ली। बहुत कम समय में अपने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा आलिया भट्ट आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं, इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी आलिया को उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन उनके फेवरेट फिल्ममेकर करण जौहर ने ही किया। जिसमें बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं, सिवाय एक्टर रणबीर कपूर के, क्योंकि रणबीर इन दिनों कोरोना संक्रमित हैं और इस वजह से वो इस खास पार्टी का हिस्सा नहीं बने।

28 बरस की हुई आलिया भट्ट

28 बरस की हुई आलिया भट्ट

करण जौहर की इस स्पेशल पार्टी में दीपिका पादुकोण, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत कई सितारे शामिल हुए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही हैं।

महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं आलिया

महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं आलिया

गौरतलब है कि आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा के आईकॉन कहे जाने वाले लेखक-फिल्ममेकर महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। सोनी राजदान फिल्ममेकर महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। आलिया दो बहन और एक भाई हैं।

यहां देखें: करण जौहर की बर्थडे पार्टी का Video

रणबीर कपूर नहीं आए पार्टी में

रणबीर कपूर नहीं आए पार्टी में

फिलहाल इन दिनों कामयाबी के शिखर पर बैठीं आलिया के बारे में कहा जा रहा है कि वो बॉलीवुड के डैशिंग स्टार रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप में हैं और दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया, रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन भी लीड रोल मे हैं।

फिल्म RRR का भी फर्स्ट लुक जारी

फिल्म RRR का भी फर्स्ट लुक जारी

तो वहीं इन दिनों आलिया भट्ट बहुत जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी 'में नजर आने वाली है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्ट्रेस काफी दमदार लुक में है, जिसके टीजर को उम्मीद के मुताबिक काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

फिल्म RRR का भी फर्स्ट लुक जारी

तो वहीं आज उनकी अपकमिंग फिल्म RRR का भी फर्स्ट लुक जारी हुआ है, जो कि काफी टचिंग है, फिल्म में आलिया सीता के किरदार में हैं। इस फिल्म को बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। लोगों ने फिल्म के पहले लुक को काफी पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+