गुजरात: खेडा में ध्रुव हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कमांडर कॉन्फ्रेंस से लौट रहे अधिकारी थे सवार

अहमदाबाद: गुजरात के खेडा जिले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जहां वक्त रहते सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। इस हेलीकॉप्टर में लेफ्टिनेंट जनरल समेत तीन अधिकारी शामिल थे, लेकिन उड़ान के कुछ ही देर बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बाद में सेना की टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर किया।

गुजरात

शनिवार को केवड़िया में आयोजित कमांडर कॉन्फ्रेंस का आखिरी दिन था। जिसके खत्म होने के बाद तीन अधिकारी नर्मदा जिले से एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव के जरिए अमदाबाद जा रहे थे, तभी खेडा जिले में उसके अंदर तकनीकी खराबी का पता चला। जिससे बाद वीना गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। अधिकारियों के अलावा एक पायलट और एक टेक्नीशियन भी इसमें सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक इसमें आर्मी ट्रेनिंग कमांड के हेड लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला, एयर फोर्स के दक्षिणी वेस्टर्न एयर कमांड के चीफ एयर मार्शल एसके घोटिया उड़ान भर रहे थे। इसी बीच हेलीकॉप्टर में हाइड्रॉलिक ऑयल लीकेज के कारण इसे खेडा जिले में नाडियाड और महुधा के बीच वीना गांव में उतारना पड़ा। ये लैंडिंग एक खाली खेत में हुई, जहां पर कोई मौजूद नहीं था। साथ ही इस जगह की दूरी अहमदाबाद से 30 किलोमीटर है।

HAL ने तैयार किया है ध्रुव
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव को तैयार किया है। वैसे ध्रुव संस्करण के पहले हेलीकॉप्टर ने 1992 में पहली उड़ान भरी थी। इसके बाद से ये देश की सेवा में लगे हैं। आमतौर पर ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में इनका इस्तेमाल सेना और वायुसेना की ओर से किया जा रहा है। इसके अलावा ये किसी भी मौसम में उड़ान भर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+