मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन 12 राज्यों में हो सकती भारी बारिश

नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश के गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को अभी भी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई और गुजरात के तटीय इलाकों के करीब अरब सागर में एक दम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, इस कारण अगले 24 घंटों में कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुजरात के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ वाले हिस्से में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अंडमान-निकोबार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात,महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है।

12 राज्यों में हो सकती है बारिश

12 राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने झारखंड और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। अरब सागर से लगे तटीय इलाकों में 65 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, ऐसे में गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।

गुजरात और महाराष्ट्र में मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह

गुजरात और महाराष्ट्र में मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह

दिल्ली और आसपास के इलाकों की बात करें तो, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी होगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 सितंबर के लिए भी अलर्ट जारी किया है जिसमें गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके पहले, कल मौसम विभाग ने यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+