मुंबई में तीन हफ्तों से 26 पाकिस्तानी नागरिकों का कोई सुराग नहीं, हाई अलर्ट जारी
मुंबई में तीन हफ्तों से 26 पाकिस्तानी नागरिकों का कोई सुराग नहीं, पूरा शहर हाई अलर्ट पर। पुलिस को किसी ने भी नहीं दी थी अपने बारे में सही जानकारी। मुंबई पुलिस ने शुरू की तलाश।
मुंबई। मुंबई में पिछले तीन हफ्तों से 26 पाकिस्तनी नागरिक गायब हैं और अब इनके गायब होने से हड़कंप मच गया है। मुंबई इस पूरी स्थिति के बाद से हाई अलर्ट पर है और पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। इन 26 में से एक व्यक्ति 10 वर्षों से जुहू में रह रहा था और इसी इलाके में चाय की दुकान चला रहा था।

किसी के बारे में कोई सही जानकारी नहीं
पुलिस का कहना है कि इन 26 में से किसी ने भी अपने बारे में उन्हें कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई थी। सी-फॉर्म भरते समय इन्होंने नहीं बताया था कि वे किसके साथ रह रहे हैं या फिर वह मुंबई किससे मिलने आए थे। सी-फॉर्म वह डॉक्यूमेंट होता है जिसे भारत आने वाली सभी पाक नागरिकों को भरना होता है। एक अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि फॉर्म में अधूरी जानकारी का पता उन्हें उस समय चला जब वह इन नागरिकों का पता करने की कोशिश कर रहे थे। महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉयड (एटीएस) इन नागरिकों के लिए जारी तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रही है। एटीएस को इंटेलीजेंस एजेंसीज की ओर से आगाह किया गया है कि अगर ये सभी पाकिस्तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के जासूस थे तो देश की आर्थिक राजधानी पर बड़ा खतरा हो सकता है।
हो सकते हैं आईएसआई के एजेंट
सुरक्षा एजेंसियां अधूरे सी-फॉर्म की वजह से इन लोगों को तलाश नहीं कर पा रही है। सी-फॉर्म में उस व्यक्ति का या फिर होटल का पता होता है जहां पर कोई पाकिस्तानी नागरिक रह रहा है, वह कितने समय से रह रहा है और साथ ही इसमें पासपोर्ट की एक कॉपी, वीजा और रेजीडेंशियल परमिट भी होता है। महाराष्ट्र एटीएस की ओर से मुंबई के सभी होटलों और लॉज में इनकी तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में अलर्ट जारी किया गया था कि कर्नाटक के भटकल से इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के कैडर ने पिछले कुछ माह में मुंबई की रेकी की है। अब आईएम पहले जैसा ताकतवर नहीं रह गया है लेकिन इसके फाउंडर रियाज शाहभंडारी उर्फ रियाज भटकल और उसका बड़ा भाई इकबाल भटकल अभी तक पाकिस्तान में ही है। दोनों को आईएसआई ने सुरक्षा दी हुई है। इन दोनों भाईयों के अलावा भटकल के ही रहने वाले सुल्तान और शफी अरमार जो अब भारत में आईएसआईएस के मुख्य रिक्रूटर्स हैं, ये दोनों भी भटकल से हैं। लेकिन दोनों के बारे में ऐसा माना जाता है कि इनकी कुछ माह पहले सीरिया में मौत हो गई थी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications