भारतीय मुसलमानों को आतंकी मूसा का मैसेज, बताया सबसे बेशर्म मुस्लिम

ऑडियो में जाकिर मूसा ने भारत के मुसलमानों की आलोचना की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मूसा ने ऑडियो में गजवा-ए-हिंद के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों को बेशर्म करार दिया है।

नई दिल्ली। भारतीय मुसलमानों को भड़काने के लिए अल कायदा ने नई चाल चली है। हिजबुल मुजाहिद्दीन छोड़कर अल कायदा से जुड़ने वाले आतंकी जाकिर मूसा ने भारतीय मुसलमानों पर निशाना साधते हुए बेशर्म बताया है। मूसा ने एक ऑडियो क्लिप जारी की है और भारतीय मुस्लिमों के गजवा-ए-हिंद के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर आलोचना की है।

'बेशर्म हैं भारतीय मुस्लिम'

'बेशर्म हैं भारतीय मुस्लिम'

जाकिर मूसा ने सोमवार को एक ऑडियो क्लिप जारी की है। इस ऑडियो में जाकिर मूसा ने भारत के मुसलमानों की आलोचना की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मूसा ने ऑडियो में गजवा-ए-हिंद के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों को बेशर्म करार दिया है। दरअसल मेसेज के जरिए मूसा ने मुस्लिम समुदाय को भड़काने का काम किया है। जाकिर मूसा ने ऑडियो में बिजनोर में चलती ट्रेन में मुस्लिम महिला के साथ रेप और कथित गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीट-पीट कर हत्या का हवाला दिया है।

मूसा की आवाज होने की पुष्टि

मूसा की आवाज होने की पुष्टि

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर के दो पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑडियो में आवाज मूसा की ही है। आपको बता दें कि जाकिर मूसा पहले हिजबुल का कमांडर था। मूसा ने यह ऑडियो क्लिप वॉट्सएप ग्रुप और टेलिग्राम पर शेयर की है।

मुस्लिमों को भड़काने की नई चाल

मुस्लिमों को भड़काने की नई चाल

ऑडियो में मूसा ने कहा है कि उसकी लडाई सिर्फ कश्मीर तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लडाई है। ऑडियो में मूसा ने मुसलमानों को भडकाने के लिए कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया है। मूसा ने ऑडियो क्लिप में बिजनोर जाने वाली चलती ट्रेन में एक मुस्लिम महिला के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा रेप, कथित गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीट-पीट कर मारे जाने का हवाला दिया है। मूसा ने मुसलमानों को पीडितों के पक्ष में खडा होने के लिए भला बुरा कहा है और भारतीय मुसलमानों को दुनिया के सबसे बेशर्म मुस्लिम बताया है।

भारतीय मुस्लिमों को आतंकी की चेतावनी

भारतीय मुस्लिमों को आतंकी की चेतावनी

भारतीय मुस्लिमों को चेताते हुए मूसा ने कहा है कि आप लोगों के पास अब भी खड़े होने और हमारे साथ आने का समय है। आगे बढ़ो या फिर बहुत देर हो जाएगी। मूसा ने भारतीय मुस्लिमों को भड़काने की कोशिश करते हुए गौरक्षकों को अपनी ताकत दिखाने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+