कश्मीर को आजाद कराने घाटी पहुंचा अलकायदा, वीडियो जारी

al qaida
नयी दिल्‍ली। जम्मू कश्मीर में समस्या बढ़ने वाली है। अलकायदा द्वारा जारी किए गए वीडियो से तो यहीं लगता है कि घाटी में आंतकी गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। आतंकवादी संगठन अलकायदा द्वारा जारी किए गए वीडियो के मुताबिक कश्मीर को आजाद कराने के लिए जिहादियों का कारवां अफगानिस्तान से आ रहा है।

इस खबर को अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहली बार प्रकाशित की। इस खबर के मुताबिक अलकायदा इस वीडियो में कश्मीरी मुसलमानों से अपील कर रहा है कि वो सीरियाई और इराकी भाइयों की तरह भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ दें। अखबरा में छपी खबर और अलकायदा के इस वीडियो ने निश्चित रूप से भारत के सुरक्षा अधिकारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस वीडियो में अलकायदा के पाकिस्तान सेल का एक बड़ा नेता मौलाना आसिम उमर बयान पढ़ रहा है।

वीडियो में मौलाना आसिम उमर कह रहा है कि अफगानिस्तान से जिहादियों का कारवां कश्मीर को आजाद कराने के लिए आ रहा है। इस द वॉर कंटिन्यू: ए स्टेटमेंट ऑन कश्मीर्स मुसलिम्स नाम के इस वीडियो में उमर धर्म का ज्ञान भी दे रहा है। इस वीडियो में अलकायदा जिहाद की अपील कर रहा हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि वीडियो में न सिर्फभारतीय नियंत्रण वाले कश्मीर, बल्किपूरे हिंदुस्तान व पाक की मुसलिम आवाम से भारत के खिलाफ जिहाद की अपील की गयी है।

इस वीडियो में 2010 को श्रीनगर की सड़कों पर भारतीय सुरक्षा सेनाओं के साथ हुई कश्मीरियों की झड़प में कुछ नागरिकों की मौत के फुटेज भी हैं। इन सबके साथ इस वीडियो में अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, अल्जीरिया और दुनिया के कई ऐसा देशों का जिक्र है, जहां इसलामी चरमपंथियों की ताकतवर मौजूदगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+