तीन तलाक की आग में जल रहा अल कायदा का ये आतंकी

नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने अलकायदा के आतंकी समिउन रहमान को गिरफ्तार किया है। अातंकी समिउन ने जो पुलिस को बयान दिया है, वो हैरान करने वाला है। समिउन रहमान ने पुलिस को बताया कि ना तो उस बेगुनाह लोगों के मारने का गम है और ना ही भारत में आतंकवाद फैलाने का, दु:ख है तो सिर्फ तीन तलाक का। आतंकी रहमान ने बताया कि उनकी पत्नी से उनका तीन तलाक हो गया है, जिससे वो बेहद दुखी है।

दिल्ली में गिरफ्तार हुआ अलकायदा के आतंकी को इस बात का है गम

भारत में रोहिंग्या मुसलमानों को दे रहा था ट्रेनिंग

सीरीया में सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ चुका रहमान इन दिनों भारत में रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकी ट्रेनिंग दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद इस आतंकी ने पुलिस को बताया कि भारत में चार अलकायदा के आतंकी घूम रहे हैं, जो लोगों को उनके आतंकी संगठन में शामिल करने का काम कर रहे हैं।

जेल से बाहर आकर पत्नी को दिया था तलाक

मूल रूप से लंदन का रहने वाला आतंकी रहमान को जिस पत्नी के लिए दु:ख हो रहा है, वो तीन तलाक के बाद किसी और शादी कर चुकी है। उसकी पत्नी ने ही इस आतंकी को जेल से छुड़ाने का काम किया था, जो 2015 से ढाका की जेल में कैद था। अप्रैल 2017 में जेल से बाहर आने के बाद आतंकी रहमान ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था।

आतंकी रहमान 2010 से 2012 तक लंदन की जेल में 10 महीने तक बंद रहा। उसके बाद उसने मोरक्को में जा कर आतकंवाद की ट्रेनिंग ली थी। रहमान, भारत के अलावा तुर्की, सीरीया और बांग्लादेश में अपने आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका है। 2013 में इसने आतंकी संगठन अलकायदा ज्वॉइन कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+