बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने राज्य के हालात को बताया कश्मीर से बदतर, कहा- फैल रहा अलकायदा का नेटवर्क
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, जिस वजह से राजनीतिक पार्टियों का फोकस अब पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। ऐसे में वहां पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। साथ ही नेता भी जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। अब बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक बंगाल धीरे-धीरे आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि हाल ही में कूचबेहर में कुछ अलकायदा के सदस्यों की पहचान हुई थी। उनका नेटवर्क बंगाल तक बढ़ गया है। घोष के मुताबिक अब बंगाल आतंकवादियों का केंद्र बन गया है, वहां पर हालत कश्मीर से भी बदतर हैं। घोष लगातार ममता सरकार पर हमलावर हैं। दो दिन पहले अलीपुरद्वार के पास उनके काफिले पर हमला हुआ था।
ये है खुफिया रिपोर्ट
दरअसल हाल ही में एनआईए ने बंगाल के मुर्शिदाबाद, केरल, कर्नाटक से 11 अलकायदा आतंकियों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आतंकियों ने कई राज खोले हैं, जिसके मुताबिक बंगाल में अलकायदा अब धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। साथ ही उनकी कई जगहों पर हमले को अंजाम देने की योजना है। कई नेता भी आतंकियों के निशाने पर हैं। बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदह से कुछ युवाओं के आतंकी संगठन में शामिल होने की भी खबर है। वहीं बंगाल के साथ ही केरल में भी स्लीपर सेल एक्टिव हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications