अल कायदा का वीडियो- IAS-IPS को भारतीय मुसलमान बनाये निशाना
नई दिल्ली। अल कायदा के आतंक का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें भारत में अल कायदा के मुखिया मौलाना असीम उमर ने भारतीय मुसलमानों से जिहाद शुरु कर वरिष्ठ आईएस और आईपीएस अधिकारियों को निशाना बनाने को कहा है।

खबरों की मानें उमर अल कायदा का सितंबर 2014 से भारत में कमांडर है। वीडियो में कहा गया है कि मुस्लिमों की मौत में आईएस और आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर आईएस आईपीएस नहीं चाहें तो किसी भी हिम्मत नहीं है कि मुसलमानों को मौत के घाट उतार सके।
वीडियो में मुसलमानों को हिंदुओं की ही तरह आजादी देने की बात कही गयी है। अल कायदा का मुखिया वीडियो में कहता है कि मुसलमान अपने लिये खड़े होना शुरु करें और अपने साधी भाइयों से सीख लें कि कैसे एक सख्श अकेला पूरे कॉटिनेंट से लोहा लेता है।
उमर ने भारतीय मुसलमानों को आईएएस और आईपीएस की आर्थिक मदद को बंद करने के साथ उनकी हत्या करें जिससे वह दंगा शुरु करने के लिए लोगों को उकसा नहीं सकें। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय जांच दल ने इसकी जांच करनी शुरु कर दी है। साथ ही इससे प्रभावित होने वाले लोगों के प्रति जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications