अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- 'कोई बड़ा डायरेक्टर मेरे साथ काम नहीं कर रहा'
नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार को कोई भी बड़ा डायरेक्ट अपनी फिल्म में लेना नहीं चाहता इसलिए वह नए डायरेक्टर्स के साथ काम करने को मजबूर हैं। जी हां ऐसा हम नहीं खुद अक्षय कुमार का कहना है, एक इंटरव्यू में दिए बयान में बॉलीवुड एक्टर ने ये सब बातें कही। जहां खान तिकड़ी साल में इक्का दुक्का ही फिल्में करती हैं वहीं अक्षय कुमार पांच से छह फिल्में बना देते हैं। वह अपनी हर फिल्म में कड़ी मेहनत करते हैं और यह पर्दे पर दिखता भी है।

फिल्म के प्रमोशन मे हैं व्यस्त
गौरतलब है कि, अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बात की और बड़े डायरेक्टर के साथ काम न करने की वजह बताई। बता दें कि अक्षय की फिल्म गुड न्यूज को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है।

अक्षय ने किया ये खुलासा
अपनी सेहत और फिटनेस पर काफी ध्यान देने वाले अक्षय कुमार फिल्मों का चुनाव भी बहुत सोच समझ कर करते हैं। एक मीडियाकर्मी ने जब उनसे सवाल किया कि, आप बड़े डायरेक्ट के साथ काम क्यों नहीं करते? तो इस पर उन्होंने बताया कि बड़े डायरेक्टर अपनी फिल्मों में मुझे कास्ट नहीं करते इसलिए मुझे नए डायरेक्टर के साथ काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि, आप बड़े डायरेक्टर के इंतजार में घर नहीं बैठ सकते आपको कमाई का जरिया ढूंढना पड़ता है।

करण जौहर, आदित्य चोपड़ा से पूछो: अक्षय
अक्षय बताते हैं कि जब आपको बड़े पब्लिकेशन से काम नहीं मिलता तो छोटे पब्लिकेशन की तरफ जाना पड़ता है। बड़े डायरेक्टर उन्हीं के पास जाते हैं जो डिजर्व करते हैं, चाहे वह खान हों या कपूर्स। मैंने सोचा मैं डिजर्व नहीं करता इसलिए अपने तरीके से काम करने शुरू कर दिया । उन्होंने बताया कि गुड न्यूज के डायरेक्टर राज मेहता उनके 21वें नए डायरेक्टर हैं।
यह भी पढ़ें: 'बदलापुर' में न्यूड सीन देने वाली एक्ट्रेस के पास आ रहे गंदी फिल्मों के ऑफर, दिया ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications