'बदलापुर' में न्यूड सीन देने वाली एक्ट्रेस के पास आ रहे गंदी फिल्मों के ऑफर, दिया ये जवाब

नई दिल्ली। अपनी बिंदास अदाकारी और बोल्डनेस के लिए फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सिरीज में काम किया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। राधिका आप्टे फिल्मों में न्यूड सीन देने से भी नहीं कतराती, स्क्रिप्ट की मांग के हिसाब से वह हर रोल करने को तैयार रहती हैं। हाल ही में राधिका आप्टे ने अपने एक न्यूड सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

आयुष्मान खुराना के साथ दी है हिट फिल्म

आयुष्मान खुराना के साथ दी है हिट फिल्म

कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं राधिका आप्टे बड़े-बड़े सुपर स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। पिछले साल आयुष्मान खुराना के साथ आई उनकी फिल्म अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। स्क्रिप्ट में जान डालने के लिए कई फिल्मों में राधिका ने न्यूड सीन भी दिए है, उन्हीं फिल्मों में से एक है 'बदलापुर'। राधिका आप्टे ने बताया कि इस फिल्म के न्यूड सीन के बाद उनके पार एडल्ट फिल्मों के भी ऑफार आने लगे थे।

फिल्मों में बोल्ड सीन से नहीं है परहेज

फिल्मों में बोल्ड सीन से नहीं है परहेज

राधिका बताती हैं कि एक दो फिल्मों में बोल्ड सीन देने के बाद बॉलीवुड में आपकी ऐसी छवि बन जाता है कि आप हर फिल्म में बोल्ड सीन दे सकती हैं। ऐसा ही कुछ मेरे साथ भी हुआ। बदलापुर में काम करने के बाद मेरे पास एक बोल्ड कॉमेडी फिल्म का ऑफर आया जिसमें मुझे इन्टीनेट सीन्स करने को कहा गया। इस ऑफर के बाद राधिका नाराज हो गई और उस फिल्म के निर्माता से कहा कि, वह स्क्रिप्ट की मांग के हिसाब से ऐसे सीन्स करती है, वह हर फिल्मों में ऐसा करने से इत्तेफाक नहीं रखतीं।

शॉर्ट फिल्म में भी दिया बोल्ड सीन

शॉर्ट फिल्म में भी दिया बोल्ड सीन

बता दें कि राधिका आप्टे बदलापुर के अलावा एक शॉर्ट फिल्म में भी बोल्ड सीन कर चुकीं है। उन्होंने इंटरव्यू बताया कि बोल्ड सीन के बाद मेरे पास ऐसे सीन्स करने की भरमार लग गई। मुझसे कहा गया कि तुम लगातार ऐसी फिल्में कर रही हो इसलिए ऐसे ऑफर आ रहे हैं। राधिका बताती हैं कि मैंने उस फिल्म के लिए मना कर दिया मुझे नहीं पता कि मेरा यह फैसला करियर के लिहाज से ठीक है या गलत।

समानता पर कही ये बात

समानता पर कही ये बात

राधिका आप्टे सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलती है, इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जेंडर इक्वेलिटी पर भी बात की। राधिका ने कहा कि, वाकई में इसकी चिंता किसी को नहीं है, सब बस दिखावे के लिए इस मुद्दे पर बात करते हैं। ऐसे बात करने वालों से में बात करना इत्तेफाक नहीं रखती। बता दें कि राधिका आप्टे की आखिरी फिल्म बाजार थी जिसमें वह सैफ अली खान के अपोजिट नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: Rockstar गर्ल नरगिस फाखरी ने कहा-बॉलीवुड के कई निर्देशकों ने काम के बदले साथ में सोने को कहा था...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+