हाथ में एबीवीपी का झंडा पकड़ अक्षय ने किया 'पैडमैन' का प्रमोशन, लोगों ने किया ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मेंस्ट्रुएशन पर फिल्म 'पैडमैन' लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, इसलिए अक्षय ने इसके प्रमोशन के लिए कमर कस ली है।

Akshay Kumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मेंस्ट्रुएशन पर फिल्म 'पैडमैन' लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, इसलिए अक्षय ने इसके प्रमोशन के लिए कमर कस ली है। हाल ही में इसके प्रमोशन के सिलसिले में अक्षय कुमार दिल्ली यूनिवर्सिटी आए थे। यहां अक्षय ने वुमेन मैराथन को फ्लैग ऑफ किया लेकिन इसी बीच एक गलती कर बैठे और ट्रोल हो गए।

हाथ में पकड़ रखा था एबीवीपी का झंडा

हाथ में पकड़ रखा था एबीवीपी का झंडा

अक्षय कुमार 'पैडमैन' फिल्म के प्रमोशन के लिए सोमवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी आए थे। अक्षय ने यहां वुमेन मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने महिलाओं के साथ अपनी फोटो डालते हुए ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली यूनिवर्सिटी में वुमेन मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। ये महिलाएं महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को आगे ले जा रही हैं और सैनिटरी नैपकीन को टैक्स-फ्री करने के लिए दौड़ रही हैं।'

अक्षय को लोगों ने कह दिया संघी

अक्षय को लोगों ने कह दिया संघी

अक्षय का ये ट्वीट तो लोगों को पसंद आया लेकिन उनके हाथ में एबीवीपी के झंडे पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए। कई लोगों ने अक्षय को एबीवीपी का झंडा पकड़ने के लिए ट्रोल किया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'ऐसे ग्रुप से दूर रहिए जो महिलाओं की इज्जत नहीं करते।' लोगों ने तो अक्षय को संघी और एबीवीपी का प्रमोशन करने वाला तक बता दिया।

'पद्मावत' के लिए 'पैडमैन' ने टाली रिलीज डेट

'पद्मावत' के लिए 'पैडमैन' ने टाली रिलीज डेट

कुछ लोगों ने अक्षय पर तंज कसते हुए कहा कि क्या उन्होंने एबीवीपी ज्वाइन कर लिया है। अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' के इस दिन रिलीज होने के कारण उन्होंने अपनी डेट आगे बढ़ा दी। 'पैडमैन' फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम पर बनीं है जिन्होंने महिलाओं को सस्ते सैनिटरी पैड दिलाने के लिए पूरी जिंदगी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+