अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को मिला नेशनल अवॉर्ड
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 66 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसमें पैडमैन ने बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यूज का नेशनल अवॉर्ड मिला। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की खुशी का ठिकाना नहीं है। अक्षय ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जताई और लिखा कि पैडमैन को नेशनल अवार्ड मिलने से मैं बेहद खुश हूं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान किया गया। इस साल पैडमैन के अलावा अंधाधुन को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। वहीं आयुष्मान खुराना को अंधाधुन के लिए तो विक्की कौशल को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड मिला।












Click it and Unblock the Notifications