फोर्ब्स के सबसे अमीर टॉप 10 सितारों में अक्षय इकलौते बॉलीवुड एक्टर, जानिए कितनी है कमाई
नई दिल्ली। फोर्ब्स ने हर साल की तरह इस बार भी दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। कोरोना वायरस संकट के दौर में इस साल बॉलीवुड से सिर्फ अक्षय कुमार ही ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने फोर्ब्स के टॉप 10 की लिस्ट में जगह हासिल की है। जी हां, फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सबसे अधिक कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ही टॉप 10 स्टार्स में शामिल हैं।

अक्षय कुमार ने इन एक्टर्स को छोड़ा पीछे
वैसे तो बॉलीवुड में खान तिकड़ी का ही दबदबा देखने को मिलता है लेकिन अगर दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले एक्टर्स की बात आती है तो अभिनेता अक्षय कुमार के आगे सभी फीके पड़ जाते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि फोर्ब्स की हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में देखा गया है जिसे बुधवार को जारी किया गया। खास बात यह है कि इस लिस्ट के टॉप 10 में अपनी जगह बनाने वाले अक्षय कुमार इकलौते बॉलीवुड एक्टर हैं।

फोर्ब्स की लिस्ट में इकलौते बॉलीवुड एक्टर
फोर्ब्स के मुताबिक इस लिस्ट में शामिल किए गए एक्टरों के नाम उनकी इनकम प्रोडक्स एंडोसर्मेंट को देखते हुए चुना गया है। बॉलीवुड एक्टर एक साल में एक के बाद एक कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं, जिसके चलते एंडोसर्मेंट के मामले में अक्षय कुमार का सानी कोई नहीं है। बता दें कि कोरोना काल के समय भी अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।

इतनी है अक्षय कुमार की कमाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी अक्षय कुमार यूके में बेल बॉटम की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय की फिल्में लक्ष्मी बॉम्ब, सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, अतरंगी रे रिलीज होनी हैं। हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय कुमार ने छठा स्थान हासिल किया है। उनकी कुल कमाई 1 जून 2019 से 1 जून 2020 के बीच 48.5 मिलियन डॉलर (362 करोड़ रुपए) आंकी गई है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार ने न सिर्फ बॉलीवुड एक्टर को पीछे छोड़ा है बल्कि कई फेमस हॉलीवुड एक्टर भी उनसे पीछे हैं।

ये हैं फोर्ब्स के सबसे अमीर टॉप 10 सितारे
1. ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक (कमाई- 1 जून 2019 से 1 जून 2020 तक 87.5 मिलियन डॉलर)
2. रयान रेनॉल्ड्स (कमाई- 71.5 मिलियन डॉलर)
3. मार्क वॉलबर्ग (कमाई- 58 मिलियन डॉलर)
4. डायरेक्टर बेन एफ्लेक (कमाई- 55 मिलियन डॉलर)
5. विन डीजल (कमाई- 54 मिलियन डॉलर)
6. अक्षय कुमार (कमाई- 48.5 मिलियन डॉलर)
7. लिन मेनुएल मिरांडा (कमाई- 45.5 मिलियन डॉलर)
8. विल स्मिथ (कमाई- 44.5 मिलियन डॉलर)
9. ऐडम सैंडलर (कमाई- 41 मिलियन डॉलर)
10. जैकी चैन (कमाई- 40 मिलियन डॉलर)

अक्षय ने दान किए 25 करोड़
आपको बता दें कि कोरोना संकट की वजह से इस वक्त काफी लोग बेरोजगार और खाने को तरस रहे हैं, ऐसे में अक्षय कुमार, गरीबों की मदद को आगे आए थे और उन्होंने 25 करोड़ रुपए दान दिए थे, इस बात की काफी चर्चा भी हुई थी, खुद पीएम मोदी ने इस बात की प्रशंसा करते हुए देश के लिए उनके इस योगदान के लिए आभार जताया था, सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय को मसीहा कहकर संबोधित किया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय ने कहा था ये मेरी मां की ओर से भारत मां के लिए है, अक्षय ने कहा था कि मुझे मेरी मां की फिक्र है क्योंकि इस वायरस से साठ प्लस के लोगों को खतरा है इसलिए मेरा फर्ज है कि मैं अपनी मां का ख्याल रखूं और आप भी लोग भी रखिए।
View this post on InstagramSometimes it’s best to sit it out 😷 #ThisTooShallPass
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
मुझे गर्व है अपने पति पर: ट्विकंल खन्ना
खुद उनकी पत्नी ट्विकंल खन्ना ने कहा था कि मुझे अपने पति पर गर्व है, उन्होंने Tweet किया था कि यह आदमी मुझे गर्व महसूस करवाता है, जब मैंने उनसे पूछा कि क्या वह इसको लेकर निश्चित है, क्योंकि यह एक बड़ी रकम थी और हमें पैसे इक्ट्ठा करने की जरूरत थी, तो उन्होंने केवल इतना कहा कि मेरे पास कुछ नहीं था, जब मैंने शुरू किया था, लेकिन जब आज में इस स्थिति में हूं तो मैं खुद को कैसे रोक लूं, उन लोगों के लिए वो करने से जो में कर सकता हूं, जिनके पास कुछ नहीं है।
यह भी पढ़ें: मां-बेटे के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य टीम गांव में आई तो लोग लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े, जमकर पत्थर मारे












Click it and Unblock the Notifications