अक्षय कुमार ने ट्विंकल को गिफ्ट किए 'सबसे महंगे' ईयररिंग, तस्वीरें देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। प्याज के भाव को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में इसका विरोध कर रहे हैं। कहीं लोग शादी में दूल्हा दुल्हन को तोहफे में प्याज दे रहे हैं तो कहीं, प्याज की माला पहन कर लोग बढ़े हुए दामों का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों प्याज ट्रेंड कर रहा है इसी बीच बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने प्याज को लेकर ऐसा कुछ किया जो अब वायरल हो रहा है।

प्याज ने पार किया 100 का आंकड़ा
प्याज की कीमतों को लेकर देशभर में आग लगी हुई है, इस मुद्दे पर विपक्ष भी सरकार को घेरे हुए है। वहीं कई स्थान पर सरकार लोगों को सस्ते में प्याज उपलब्ध करा रही है। पिछले कुछ महीनों से प्याज का दाम 100 के पार चला गया है, बाजार में प्याज 120 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। प्याज को लेकर कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हुआ लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा, जानकारों का कहना है कि बाजार में प्याज की कमी के चलते कीमतों में उछाल आया है।

अक्षय ने पत्नी ट्विंकल को गिफ्ट किए प्याज के ईयररिंग
प्याज को लेकर सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें प्याज के ईयररिंग दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया है, उन्होंने बताया कि उनके पति ने उनको यह प्यारा सा तोहफा गिफ्ट किया है। ट्विंकल खन्ना ने अपने इंटाग्राम पर प्याज के ईयरिंग की तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने पोस्ट में एक संदेश भी लिखा है। ट्विंकल द्वारा अपलोड की गई फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on InstagramA post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
'द कपिल शर्मा शो' से लेकर आए गिफ्ट
प्याज के ईयररिंग की फोटो से साथ ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा कि, मेरे पति 'द कपिल शर्मा शो' से वापस आए और कहा वो लोग करीना को यह ईयरिंग्स दिखा रहे थे लेकिन मुझे नहीं लगा कि यह उन्हें ज्यादा पसंद आया। लेकिन मुझे लगा तुम इसे देखकर काफी खुश होगी इसलिए तुम्हारे लिए ले आया। ट्विंकल लिखती हैं कि कई बार छोटी-छोटी चीजें आपका दिल छू लेती हैं।

धर्म के आधार पर भेदभाव, मानवता के खिलाफ: ट्विंकल
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक ट्वीट कर कहा है कि किसी के साथ जाति, धर्म, नस्ल की बुनियाद पर फर्क किया जाना किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। मंगलवार शाम किए अपने ट्वीट में खन्ना ने कहा है, नस्ल, रंग, जाति, धर्म या फिर इस तरह के दूसरे सामाजिक निर्माणों पर आधारित किसी भी तरह का भेदभाव किसी के साथ किया जाना मानवीय स्थिति की मौलिक अखंडता के खिलाफ है।
यह भी पढे़ं: बॉलीवुड कलाकार आदिल हुसैन ने CAB पर ट्वीट कर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications