रिलीज होते ही विवादों में फंसी अक्षय कुमार की 'पैडमैन', स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में एक्टर पर FIR दर्ज

अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होते ही विवादों मे घिर गई है। फिल्म पर एक उभरते लेखक ने कहानी चोरी का आरोप लगाया है। लेखक रिपु दमन जैसवाल ने अक्षय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि फिल्म में कई सीन उनकी कहानी से उठाए गए हैं।

Padman

मुंबई। अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होते ही विवादों मे घिर गई है। फिल्म पर एक उभरते लेखक ने कहानी चोरी का आरोप लगाया है। लेखक रिपु दमन जैसवाल ने अक्षय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि फिल्म में कई सीन उनकी कहानी से उठाए गए हैं। जैसवाल का कहना है कि उन्होंने अपनी कहानी एक जानी-मानीं फिल्मी हस्ती को भेजी थी जिसमे से सीन चुराए गए हैं।

लेखक ने अक्षय पर लगाया स्क्रिप्ट चोरी का आरोप

लेखक ने अक्षय पर लगाया स्क्रिप्ट चोरी का आरोप

रिपु दमन जैसवाल ने अक्षय कुमार और उनकी बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'पैडमैन' पर बड़ा आरोप लगाया है। जैसवाल का कहना है कि फिल्म में कई सीन्स उनकी लिखी कहानी से चुराए गए हैं। पैडमैन फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम पर आधारित है जिन्होंने महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी नैपकीन बनाए थे। रिपु ने फेसबुक पर लिखा कि उन्होंने मुरुगनाथम पर कहानी लिखी थी और फिल्म के लिए स्क्रीन राइटर असोसिएशन को भी लिखा था।

अक्षय के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अक्षय के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उन्होंने अपनी फिल्म की कहानी डेढ़ साल पहले निर्देशक करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स के क्रिएटिव हेड रायन स्टीफन और विक्रम आदित्य मोटवानी को भेजा था। उनका कहना है कि फिल्म में रक्षाबंधन जैसे कई सीन्स हैं जो उनकी कहानी से उठाए गए हैं क्योंकि असल में मुरुगनाथम की कोई बहन है ही नहीं। अपने आरोपों के साथ रिपु ने रायन स्टीफन को भेजे मेल का स्क्रीनशॉट भी अटैच किया है। अक्षय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

9 फरवरी को रिलीज हुई है 'पैडमैन'

9 फरवरी को रिलीज हुई है 'पैडमैन'

अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को देशभर में रिलीज हुई है। फिल्म पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' के कारण उन्होंने अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। 'पैडमैन' को अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है और आर बाल्की ने फिल्म का निर्देशन किया है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+