Video: 'जानवर देखा है, मंच पर वो मेरे साथ...', अक्षरा ने बताया पवन सिंह करते थे टॉर्चर, रो-रो कर सुनाई आपबीती
Akshara singh: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ अपने लंबे समय तक चले रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। अक्षरा सिंह ने ये साफ कर दिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वो और पवन सिंह जिंदगी में कभी एक साथ काम नहीं करेंगे।
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मेंटल टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है। अक्षरा सिंह ने कहा कि पवन सिंह उन्हें सबके सामने सेट पर, मंच पर, दोनों हाथों से पैर छूने के लिए मजबूर करते थे। (वीडियो खबर के अंत में)

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
अक्षरा सिंह ने पत्रकार शुभंकर मिश्रा को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपने और पवन सिंह के रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर बात की है।
अक्षरा सिंह ने कहा, 'मैं आज उन सारे मुद्दों को खत्म करना चाहती हूं...मैं उन सारी बातों को बताना चाहती हूं...जो एक वक्त मैंने झेला है। एक वक्त जब ये सिलसिला शुरू हुआ, जहां पर मुझे डॉमिनेट किया गया, मुझे मेंटली हर तरीके से क्रश किया गया।'
जब पवन सिंह की बातों को याद कर रोने लगीं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने कहा, 'जब मैं सेट पर जाती थी तो ऐसा होता था कि, सेट लगा हो, या कोई मंच हो, मुझे पैर छूना है, पैर भी पूरा हाथ टच करके छूना है, जिस दिन अगर मैंने हल्के हाथ से पैर छुआ तो, कान में आकर कुछ ऐसा बोला दिया जाएगा, जिससे आप विचलित हो जाएंगे। जिससे आप इतने परेशान हो जाएंगे कि ना आपको मरते बनेगा और जीते बनेगा...(रोते हुए कहती हैं)।'
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को कहा 'जानवर'
अक्षरा सिंह ने आगे कहा, 'वो (पवन सिंह) मुझसे पूछते थे, तुम्हारा उससे चक्कर था...या नहीं...बहस करते वो अचानक मेरे ऊपर भड़ाम से टीवी फोड़ दिया जाता है, टेबल फोड़ दिया जाता है, क्योंकि मैं एक्सेप्ट करती तो भी मैं गलत हूं और ना बोलती, तो भी मेरी ही गलती होती। तो मैंने उस दौरा को देखा है, जहां जानवर को देखा है मैंने।'
अक्षरा सिंह कहती हैं, 'मुझे लगातार इतना डरा दिया गया, इतना डरा दिया गया कि, मुझे डर से डर लगना बंद हो गया। तब जाकर आज मैं यहां पर हूं। ये सब करने के बाद वो मुझसे हर बार माफी मांगते थे और कहते थे कि मैं प्यार में हूं।'












Click it and Unblock the Notifications