जब धर्मगुरु ही सीएम तो बंदर भगाने से लेकर हर समस्या का समाधान 'हनुमान चालीसा' ही होगा: अखिलेश यादव

जब धर्मगुरु ही सीएम तो बंदर भगाने से लेकर हर समस्या का समाधान 'हनुमान चालीसा' ही होगा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान और सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर से करारा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी 'मेक इन इंडिया' की बात करते हैं, जबकि सच्चाई ये है कि उनके कार्यकाल में चीन से आयात बढ़ा है, अब और क्या कहें, अब तो भगवान की मूर्तियां भी चीन से आ रही हैं। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि जब पुजारी राज्य के सीएम बनेंगे तो हमें बंदर भगाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ना ही पड़ेगा।

 'बंदर भगाने के लिए हमें हनुमान चालीसा पढ़ना ही पड़ेगा'

'बंदर भगाने के लिए हमें हनुमान चालीसा पढ़ना ही पड़ेगा'

गौरतलब है कि हाल ही में यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में बंदरों के बढ़ते आतंक से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने का सुझाव दिया था।

राज्य सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए: अखिलेश यादव

राज्य सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए: अखिलेश यादव

जिस पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से कुछ भी उम्मीद करना बेकार है, वो केवल जुमले कसना जानती है, उसे कुछ करना नहीं है। राज्य सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए, जो बंदर भागने के लिए हनुमान चालीसा की बात करे ऐसे मुख्यमंत्री से लैपटॉप या फिर विकास की उम्मीद करना बेमानी है।

 बाजार में मिठाई छोड़कर सब सामान चीन का: अखिलेश यादव

बाजार में मिठाई छोड़कर सब सामान चीन का: अखिलेश यादव

आपको बता दें कि अखिलेश यादव पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। सपा के टीपू ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारियों को नुकसान हुआ है। देश का गरीब इंसान एकदम से परेशान हो गया है लेकिन सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, आप खुद ही देखिएगा दीपावली आ रही है, बाजार में मिठाई छोड़कर सब सामान चीन का ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+