अखिलेश सरकार इस्तीफा दे: कल्याण सिंह

उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी को फिर से जनादेश प्राप्त करना चाहिए। इस लोकसभा चुनाव में चमत्कारी परिणाम सामने आए हैं। भाजपा को अपने बूते पर स्पष्ट बहुमत मिला है। देश को अब भ्रष्टाचार मुक्त और मजबूत सरकार मिलने जा रही है। एक सवाल के जवाब में कल्याण सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं में नंबर एक-दो की लड़ाई नहीं है। इस चुनाव में सभी नेताओं ने पार्टी हित में कार्य किया है।
एटा में अपने पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया की जीत का श्रेय उन्होंने कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया बूथ प्रबंधन काबिले तारीफ था। नई सरकार में अपनी निजी भागीदारी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी जहा चाहेगी वहा वे रहेंगे, चाहे उन्हें संगठन में जगह दे या सरकार में। राजवीर सिंह को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी का मामला है। पार्टी जो भी आदेश देगी, उसका पालन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications