'अखिलेश यादव को जेल में डाल देना चाहिए', EVM मामले पर BJP नेता ने इस आधार पर की ये मांग

नई दिल्ली, 9 मार्च: भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मांग की है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी सरकार के खिलाफ ईवीएम चोरी की अफवाह फैलाने के लिए जेल के अंदर डाल देना चाहिए। हरनाथ यादव ने कहा है कि आईपीसी की धारा के तहत अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और सपा नेता ने यह गलती बार-बार की है। उन्होंने लोकतंत्र की दुहाई देने वाले अखिलेश के बयान पर भी उन्हें आड़े हाथों लिया है और समावादी पार्टी के शासन के दौरान की हालातों को लेकर उनके खिलाफ जमकर पलटवार किया है।

BJP MP Harnath Singh Yadav has demanded from the EC to put SP chief Akhilesh Yadav behind bars for spreding rumours on EVMs

'अफवाह फैलाने के लिए अखिलेश यादव को जेल में डाल देना चाहिए'
भाजपा सांसद हरनाथ यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बुधवार को कहा है कि, 'आईपीसी के अनुसार अफवाह फैलाना, जनता को गुमराह करना, गलत जानकारी देना, गंभीर श्रेणी की अपराध में आता है और अखिलेश यादव इस तरह का अपराध अंधाधुंध कर रहे हैं।' इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि 'मैं चुनाव आयोग से मांग करूंगा कि अखिलेश यादव के खिलाफ अफवाह फैलाने का केस दर्ज करे और उन्हें जेल के अंदार डाल देना चाहिए।'

अखिलेश के मुंह से लोकतंत्र की बातें सुनकर हैरानी होती है- हरनाथ यादव
उन्होंने सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि, 'उनके मुंह से लोकतंत्र की बात सुनकर अजीब लगता है, क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने पांच साल के शासन में सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं, आदर्शों, लोकतंत्र के सिद्धांतों को रौंद डाला था। पूरे प्रदेश को नरक बना दिया था और उसे माफिया और गुंडों के हवाले कर दिया था।' वो बोले कि सपा के कार्यकाल में राज्य सरकार के फंड को लूटा गया और सभी नियमों और प्रावधानों को ताक पर रख दिया गया था।

अखिलेश यादव ने ईवीएम 'चोरी' का आरोप लगाया था
दरअसल, सपा सुप्रीमो ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि 'ईवीएम के साथ छेड़ाड़' की कोशिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी डरी हुई है, क्योंकि उनकी पार्टी अयोध्या विधानसभा सीट जीत रही है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि ईवीएम वोटिंग मशीन ले जाते हुए एक ट्रक को वाराणसी में पकड़ा गया है।

अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया था कि 'एग्जिट पोल के जरिए यह धारणा बनाने की कोशिश है कि बीजेपी जीत रही है। यह लोकतंत्र के लिए अंतिम लड़ाई है। ईवीएम बिना उम्मीदावारों को सूचना दिए ले जाया जा रहा है। अगर इस तरह से ईवीएम ले जाया जाता है तो हमें अलर्ट रहना होगा। यह चोरी है। हमें अपने वोटों की रक्षा करनी पड़ेगी। इसके खिलाफ हम कोर्ट भी जा सकते हैं, लेकिन उससे पहले मैं जनता से अपनी करना चाहता हूं कि लोकतंत्र की रक्षा करें।'

गौरतलब है कि लगभग सभी एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। वोटों की गिनती गुरुवार सुबह से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+