2022 विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी सपा: अखिलेश यादव

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी अपने दम पर 2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, लेकिन छोटे दलों के लिए अपने दरवाजे खुले रखेगी, जिसमें उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले ममता बनर्जी को सहारा मिला है समाजवादी पार्टी का। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए उनकी पार्टी ने ममता बनर्जी को सपोर्ट करने का फैसला किया है।

2022 विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी सपा: अखिलेश यादव

बीजेपी नफरत फैला कर जीतना चाहती है। जैसे उन्होंने साल 2017 के यूपी चुनाव में नफरत फैला कर जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा था कि किसान बीजेपी सरकार को सड़क पर ले आएंगे और ये सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा।

गौरतलब है कि, बिहार विधानसभा में जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी का पूरा ध्यान पश्चिम बंगाल को फतह करने पर है। अभी से ही बीजेपी के बड़े नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में जहां तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और बीजेपी को 10.16 फीसदी वोट के साथ सिर्फ 3 सीटें ही मिली थीं। वहीं, 2019 आते-आते परिस्थितियां बदल गईं और लोकसभा चुनाव में बीजेपी पश्चिम बंगाल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+