कांग्रेस के साथ खटपट के बीच अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

Akhilesh Yadav On INDIA Alliance: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी का कांग्रेस से आपसी तनाव चरम पर है। सीटों पर बंटवारे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी नाराजगी जताई, जिसके बाद दोनों ही दलों की राहें अलग हो गई।

कांग्रेस से जारी तनाव के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनबन के बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ कहा कि इंडिया गठबंधन में सपा बनी हुई है।

Akhilesh Yadav

दरअसल, इंडिया ब्लॉक के अहम दलों में से एक समाजवादी पार्टी का इस महीने कांग्रेस के साथ तनाव तब बढ़ गया जब सपा को कथित तौर पर मध्य प्रदेश चुनाव में लड़ने के लिए छह सीटें देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद यह चर्चाएं शुरू हो गईं कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ विवाद के कारण पद छोड़ सकती हैं। हालांकि एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में सपा प्रमुख ने साफ कर दिया कि अभी भी वो इंडिया गठबंधन में विपक्षी गुट का हिस्सा हैं।

इसी के साथ अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) साइकिल यात्रा शुरू की। जिसका मकसद गठबंधन से अलग अपनी एक छवि बनाना है।

अपने बयान में अखिलेश यादव ने साफ कहा कि लोकसभा चुनाव में NDA को हराने के लिए पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) उनकी पार्टी की रणनीति है। सपा INDIA गठबंधन में बनी रहेगी।

आपको बता दें कि हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा को लेकर कांग्रेस के रवैय को पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि " अगर उन्हें पता होता कि विपक्षी गठबंधन विधानसभा स्तर के चुनाव के लिए नहीं है तो उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में गठबंधन के लिए बातचीत ही नहीं करती। अगर सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए तालमेल की बात होगी तो उस पर ही विचार किया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+