बीजेपी पर फिर बरसे अखिलेश, कहा- काशी में झूठ ना बोलें पीएम, सब जानते हैं किसने शुरू की परियोजना

नई दिल्ली, 13 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी पहुंचे और विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। सैफई में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सभी जानते हैं मुख्यमंत्री ने इटावा में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया था, उन्हें किस सरकार ने शुरू किया था। वैसे उद्घाटन की गई जेल और पशु सफारी अभी शुरू नहीं हो पाई है, जबकि क्रिकेट स्टेडियम खंडहर हो गया है। उन्होंने यूपी सरकार पर इटावा के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।

Recommended Video

      Kashi Vishwanath Corridor: अखिलेश ने बताई काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की Chronology,जानिए | वनइंडिया हिंदी
      Kashi V

      अखिलेश के मुताबिक यूपी की जनता इस बार बीजेपी सरकार को हटा देगी। जो एक्सप्रेस-वे बने हैं, वे समाजवादी सरकार के एक्सप्रेस-वे हैं। बीजेपी हमारे सामने झूठ बोल सकती है, लेकिन भगवान के सामने नहीं। पीएम को काशी में झूठ नहीं बोलना चाहिए। सपा सरकार बनने के बाद जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को हम 25 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। उन्होंने कहा कि ये अच्छा है कि कार्यक्रम एक महीने लंबा (वाराणसी में काशी विश्वनाथ के लिए) है। पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं को वहां पर सिर्फ एक, दो या फिर तीन महीने नहीं रहना चाहिए। लोग अपने अंतिम क्षण बनारस में बिताते हैं। उन्होंने कहा कि किसान को खाद, बिजली की जरूरत है, लेकिन यूरिया, डीएपी के लिए लोगों को सिर्फ सरकार की ओर से लंबी लाइनें दी गई हैं।

      ट्वीट कर लिखी ये बात
      वहीं सोमवार को अखिलेश ने पहले ट्वीट के जरिए मोदी और योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी:
      - सपा सरकार में करोड़ों का आवंटन हुआ
      - सपा सरकार में कॉरिडोर हेतु भवनों का अधिग्रहण शुरू हुआ
      - मंदिरकर्मियों के लिए मानदेय तय किया गया

      'पैदलजीवी' बताएं कि सपा सरकार के वरुणा नदी के स्वच्छता अभियान को क्यों रोका और मेट्रो का क्या हुआ।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+