पति को जेल से छुड़वाने के लिए अखिलेश यादव की बहन ने दी आत्मदाह की धमकी
लखनऊ। डबल मर्डर केस में हवालात की सजा काट रहे अपने पति की रिहाई की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ममेरी बहन ने आत्मदाह की धमकी दी है। उनकी इस धमकी से प्रशासन के होश पाख्ता हो गये हैं। अखिलेश की ममेरी बहन का कहना है कि उनके पति निर्दोष हैं और अगर उन पर से झूठे मुकदमें नहीं हटाए गये तो वो सार्वजनिक रूप से आत्मदाह कर लेंगी। वहीं आरोपी के देवर ने भी आमरण अनशन करने की धमकी दी है।

सौरभ यादव रिश्ते में अखिलेश के बहनोई हैं। सौरभ की पत्नी सीमा यादव ने पति और अंगरक्षक को निर्दोष बताते हुए उन पर लगे मुकदमे हटाने की मांग की है। सौरभ के भाई माधव व परिवार के अन्य लोगों ने कल जिलाधिकारी को एक पत्र दिया, जिसमें आरोपियों के बेगुनाह होने की बात कही। इसी पत्र में माधव ने कहा है कि सुनवाई न होने पर उसकी भाभी आत्मदाह कर लेंगी और वह स्वयं आमरण अनशन पर बैठ जाएगा। उल्लेखनीय है कि सुभाष यादव अलीगढ़ जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications