'बंद पड़े हैं सारे काम, बिखरा पड़ा सब सामान, बदल रहे हैं बस नाम'

Recommended Video

    Yogi Adityanath पर Akhilesh Yadav का तंज, 'बिखरा पड़ा है सब सामान, बदल रहे हैं बस नाम'

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सरकार अपने राज्य के शहरों के बदलने में व्यस्त है और इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने शायराना अंदाजा में चुटकी लेते हुए कहा कि योगी सरकार में सुबे का पूरा कामकाज ठप पड़ा है। बता दें कि योगी आदित्यानाथ सरकार ने हाल ही में इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का आयोध्या नाम रखा है। वहीं, अटकलें लगाई जा रही है कि सुबे की सरकार आगरा का नाम भी बदलने की योजना बना रही है।

    योगी सरकार सिर्फ नाम बदलने में व्यस्त, काम ठप- अखिलेश

    अखिलेश यादव ने बुधवार को तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, 'बंद पड़े हैं सारे काम, बिखरा पड़ा सब सामान। तरक्की के रुके हैं रस्ते, बदल रहे हैं बस नाम।'

    इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने ट्वीट के जरिये शहरों के नाम बदलने के चलन को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत गंगा जमुना तहजीब पर बना है। जितना खर्च नाम बदलने पर हो रहा है, उतना खर्च करके शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य में सुधार और गरीबों के कल्याण में तेजी लायी जाती तो देश के हालात में बदलाव आता।

    योगी सरकार ने हाल ही इलहाबाद और फैजाबाद का नाम बदला है, वहीं बताया जा रहा है कि सुबे की सरकार आगरा का नाम बदलकर अग्रवाल रख सकती है, क्योंकि शहर में अग्रवाल जाती के लोग ज्यादा रहते हैं। योगी सरकार के इन फैसलों के बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है।

    ये भी पढ़ें: फेक न्यूज ने बताया कि मैंने अपने पिता और मां को झापड़ मारा: अखिलेश यादव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+