फेक न्यूज ने बताया कि मैंने अपने पिता और मां को झापड़ मारा: अखिलेश यादव

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर चलने वाली फेक न्यूज पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि मैं खुद फेक न्यूज का भुक्त भोगी हूं। फेक न्यूज के अनसुार मैंने अपने पिता को सरेआम झापड़ मारा है। मैंने अपनी मां को भी मारा है। यह कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हुआ। इसमें अखिलेश यादव के अलावा यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और यूपी डीजीपी ओपी सिंह मौजूद रहे। अखिलेश ने यहां बिना नाम लिए फेक न्यूज के लिए बीजेपी को जिम्मेवार ठहराया।

मैंने अपने पिताजी को झापड़ मारा- अखिलेश

मैंने अपने पिताजी को झापड़ मारा- अखिलेश

हाल ही में एक मीडिया संस्थान द्वारा चलाए गए 'बियॉन्ड फेक न्यूज' अभियान में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में फेक न्यूज का उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने अपने पिताजी को झापड़ मार दिया यहां तक कि एक पत्रकार ने लिखा कि उन्होंने अपनी माताजी को भी चाटा मारा। अखिलेश ने आगे कहा कि ये गलती हमारी है क्योंकि सबसे ज्यादा फेक न्यूज यूपी में फैली क्येांकि यहां सबसे ज्यादा लैपटॉप हमने बॉट दिए।

'झूठ को फैलाना एक तरह की नौकरी'

'झूठ को फैलाना एक तरह की नौकरी'

फेक न्यूज पर अखिलेश ने कहा कि आज के समय में झूठ को फैलाना एक तरह की नौकरी हो गई है। हमें अगर लगे कि ये गलत है तो हमें उसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए। दुनिया में तब तक बुराई खत्म नहीं हो सकती है जब तक हम बुरे को बुरा नहीं कहें। सबसे उंची कुर्सी पर बैठने वाला यदि फेक न्यूज वालों करता है तो ये चिंता का विषय है। सबसे उंची कुर्सी पर बैठने वाला यदि फेक न्यूज वालों को फॉलो करता है तो ये चिंता का विषय है।

और ऐसे आया होगा फेंकू शब्द

और ऐसे आया होगा फेंकू शब्द

अखिलेश यादव ने यहां इशारों से पीएम मोदी पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि गलत और झूठी खबरें तो हमेशा से फैलाई जाती रही हैं। इतिहास भी इस बात का गवाह रहा है कि किस तरह से भ्रामक खबरें फैलाकर युद्व जीते गए हैं। बस फेक न्यूज का शब्द नया-नया सुनने को मिला है। चूंकि अब सब युवा तकनीक जानते हैं इसलिए वे ये भी जानते हैं कि फेक न्यूज क्या होती है। अखिलेश ने कहा कि फेक न्यूज को लोग इतना जान गए कि एक नेता को ही फेंकू कहा जाने लगा। उनका इशारा पीएम मोदी की ओर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+