लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव ने मायावती को पीएम पद के लिए सपोर्ट करने के सवाल पर दिया ये जवाब
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश मे मायावती की बहुजन समाज पार्टी, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और अजित सिहं कि राष्ट्रीय लोक दल(आरएलडी) के बीच मजबूत गठबंधन हुआ है। एसपी-बीएसपी अपनी कड़वाहटों को भुलाकर दो दशक बाद साथ आए हैं और देश की सबसे ज्यादा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में मिलकर लड़ रहे हैं। ये गठबंधन यूपी में बीजेपी को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। कहते हैं कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है और इस सूबे में देश को सबसे ज्यादा पीएम दिए हैं। मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना पहला लोकसभा चुनाव बनारस से लड़ा था। हालांकि वो गुजरात के बड़ोदरा से भी लोकसभा चुनाव जीते थे। लेकिन बाद में उन्होंने वाराणसी को अपना संसदीय क्षेत्र चुना। अखिलेश यादव से जब एक इंटरव्यू में ये सवाल पूछा गया कि क्या वो बीएसपी सुप्रीमो मायावती का पीएम पद के लिए समर्थन करेंगे तो अखिलेश ने कहा कि इस पर फैसला चुनाव बाद होगा। मायावती ने हाल में अपने पीएम बनने की महात्वाकांक्षा के संकेत दिए थे।

पीएम पद के माया के सपोर्ट पर अखिलेश का जवाब
एनडीटीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में अखिलेश ने मायावती को पीएम पद के लिए समर्थन देने के सवाल पर कहा कि वो चाहते हैं कि यूपी से अगला प्रधानमंत्री बने और सब जानते हैं कि मैं किसके साथ हूं। प्रधानमंत्री देश के किसी भी कोने से हो सकता है लेकिन मेरी कोशिश है कि यूपी से देश का अगला पीएम बने। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला 23 मई को होगा। गठबंधन चुनाव बाद इस पर फैसला। जब उनसे पूछा क्या प्रधानमंत्री वाराणसी से होंगे? तब उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बनारस वाले तो नहीं बनने चाहिए, क्योंकि उन्होंने देश का बहुत नुकसान कर दिया।

'बीजेपी खेल खेल रही है'
अखिलेश ने मायावती को पीएम के लिए सपोर्ट के सवाल पर आगे कहा कि अभी तो चुनाव का काफी वक्त बचा है और हमें डर है कि बीजेपी क्या खेल खेलने लगेगी। अभी बीजेपी कह रही है कि हम कांग्रेस से मिले हुए हैं। हम धोखा दे रहे हैं मायावती जी को, सोचिए। अखिलेश से जब ये पूछा गया कि क्या वो खुद को पीएम के तौर पर देखते हैं कि उन्होंने कहा कि मैं अभी पीएम बनाना चाहता हूं किसी को और बनाने वाले के साथ खड़ा रहूंगा। उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी कहा कि पीएम पद पर फैसला 23 मई को होगा।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश चुनाव की विस्तृत कवरेज

मायावती ने जताई पीएम बनने की इच्छा
मायावती खुद भी देश के पीएम बनने की अपनी महात्वाकांक्षा प्रकट कर चुकी है। बीएपी सुप्रीमो ने इसके संकेत भी दिए थे और कहा था कि अगर उन्हें अवसर मिलेगा तो वो अंबेडकर नगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि अगर सब ठीक रहा तो मुझे यहां से चुनाव लड़ना पड़ेगा। क्योंकि दिल्ली की राजनीति का रास्ता अंबेडकर नगर से होकर जाता है।

बीजेपी सिंगल सीट पर सिमट सकती है
अखिलेश यादव से जब यूपी में लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को मिलने वाली सीटों के बारें में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी सीटें निकलेंगी। मुझे लगता है कि बीजेपी बहुत पीछे होगी। कहीं ऐसा ना हो कि बीजेपी कि सिंगल डिजिट में सीटें आएं अगर हम गठबंधन के लोग वोट पड़वानें में सफल हो गए तो। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 73 सीटें जीती थी। वहीं दो साल पहले हुए साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सपा से सत्ता छीनी थी। बीजेपी ने इस चुनाव में 403 में से 312 सीटें जीती थी। जबकि सपा को 47 और उसकी सहयोगी कांग्रेस को 18 सीटें मिसी थी। जबकि बीएसपी 18 सीटों पर सिमट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications