शिक्षामित्रों ने लखनऊ में मुंडवाया सिर, अखिलेश बोले- ये केश नहीं भाजपा का त्याग है
अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के आंदोलन की बरसी पर इस तरह केश त्यागना वास्तव में भाजपा में विश्वास का त्याग है।
नई दिल्ली। यूपी के शिक्षामित्रों ने बुधवार को लखनऊ में समायोजन रद्द होने के एक साल पूरा होने पर विरोध स्वरूप अपना सिर मुंडवाकर काला दिवस मनाया। वहीं, शिक्षामित्रों के मुद्दे को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के आंदोलन की बरसी पर इस तरह केश त्यागना वास्तव में भाजपा में विश्वास का त्याग है। गौरतलब है कि आज ही के दिन 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने 1.70 लाख शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था।

'शिक्षामित्रों को आत्महत्या करने पर मजबूर किया'
शिक्षामित्रों के लखनऊ में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'हमने जिन शिक्षामित्रों को शिक्षक बना कर रोजगार व शिक्षातंत्र को सशक्त करा था, उन्हें भाजपा ने आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है। आंदोलन की बरसी पर महिला-पुरुष शिक्षामित्रों का केश त्यागना वस्तुत: भाजपा में विश्वास का भी त्याग है। शिक्षामित्रों के हर संघर्ष में समाजवादी साथ हैं।'

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन
आपको बता दें अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्र लखनऊ में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को शिक्षामित्रों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों की मांग है कि उन्हें पैराटीचर बनाया जाए और जो शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हैं उन्हें बिना परीक्षा दिए ही नियुक्ति दी जाए। विरोध स्वरूप महिला शिक्षामित्रों ने अपना सिर भी मुंडवाया।

'हमारे नाम पर राजनीति कर रही है सरकार'
शिक्षामित्रों ने कहा कि सरकार उनके नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था कि शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मामले में न्याय किया जाएगा। शिक्षामित्रों को लेकर सरकार ने जो वादे अपने संकल्प पत्र में किए थे, वो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। लखनऊ के ईको गार्डन में शिक्षा मित्र पिछले एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications