दो शर्तें पूरी करने वालों को अखिलेश बांटेंगे मुफ्त मोबाइल फोन
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव में लोगों को मुफ्त में मोबाईल फोन ांटने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि हम यूपी डिजिटल लोकतंत्र लेकर आयेंगे।

गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम युवाओं को डिजिटल युग से जोड़ेंगे और डिजिटल लोकतंत्र लेकर आयेंगे। उन्होंने कहा कि हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और युवाओं को विकास की ओर लेकर जायेंगे।
18 वर्ष से अधिक वालों को मिलेगा फ्री फोन
अखिलेश यादव ने बयान जारी करके कहा कि जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष से अधिक है और उनकी सालाना आय दो लाख रुपए से कम है उन्हें मुफ्त में स्मार्ट फोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगली बार अगर सपा की सरकार सत्ता में आयी तो हम लोगों मुफ्त स्मार्ट फोन बाटेंगे।
पिछले चुनावों में छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने के वादे के साथ सत्ता में आयी अखिलेश यादव ने एक बार फिर से मोबाइल फोन बांटने के ऐलान के साथ युवाओं का वोट अपन ओर खींचने की कोशिश की है।
कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
मुफ्त मोबाइल फोन देने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। इसके लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने को भी कहा गया है। सूत्रों की मानें तो रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द ही साफ्टवेयर बनाया जाएगा जहां लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विपक्ष ने बताया चुनावी जुमला
वहीं अखिलेश सरकार की इस योजना के खिलाफ भाजपा ने हमा बोलते हुए कहा कि यह सरकार पिछली बार मुफ्त लैपटॉप व टैबलेट बांटने के वादे के साथ सत्ता में आयी थी लेकिन आजतक किसी को टैब नहीं दिया गया। यही नहीं लैपटॉपर हर बारहवी पास करने वाले छात्र को देने के वायदा किया गया था लेकिन एक दो बार लैपटॉप बांटकर इस योजना का बंद कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications