अखिलेश और अक्षय- किसने किसको किया एयरलिफ्ट?
जनता ने अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट को देखकर कहा- बेहतरीन, बढ़िया और पैसा वसूल! बस फिर क्या था, जनता के स्वर अखिलेश यादव के कानों में पड़े और उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करके अक्षय को लिफ्ट करा दिया!
एक मिनट साहब... क्या कह रहे हैं आप? पहले क्लियर कीजिये कि किसने किसको लिफ्ट कराया है? हूं... वो तो है, तो चलिये पढ़ते हैं 2017 के विमान में कौन किसे एयरलिफ्ट करा रहा है।

एयरलिफ्ट को टैक्स फ्री किये जाने के बाद सिने स्टार अक्षय ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ट्विटर के जरिए शुक्रिया अदा किया। हालांकि इन सबके बीच सवाल ये उठता है कि अचानक सूबे के मुखिया के दिल में अक्षय के प्रति जगी हुई हमदर्दी की वजह क्या है? बस इसी उत्तर के साथ आपको पहले सवाल का भी उत्तर मिल जायेगा।
आप भी इस बात से भली भांति परिचित हैं कि पिछले कुछ वक्त से सिने सितारों ने भारत के साथ असहिष्णुता का स्टीकर चिपकाकर कुछ नया करने का प्रयास किया। इनका श्रेय जाता है- जिसमें पहले कमान संभाली आमिर खान ने, फिर किंग खान के तौर पर जाने वाले शाहरूख ने भी देश में असहिष्णुता बताकर माहौल को गर्म कर दिया। फिर तमाम तरह की टीका टिप्पणी हुई। सवाल-जवाब हुए। लेकिन बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर ने असहिष्णुता के बयानों का विरोध करते हुए आमिर, शाहरूख के खिलाफ मोर्चा संभाला।
असहिष्णुता और अक्षय कुमार
असहिष्णुता की इस बहस में अनुपम खेर के साथ-साथ अक्षय कुमार भी शरीक हुए। अक्षय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दुर्भाग्य से हमारी आदत केवल गलत चीजों की ओर ही इशारा करती है, लेकिन फिर भी सभी को बोलने की इजाजत है। दरअसल लोग असहिष्णुता के बयान को भारत सरकार के कामकाज से जोड़कर देख रहे थे। इस वक्त अक्षय कुमार के द्वारा कहीं न कहीं असहिष्णुता के बयान के विरोध को विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने भाजपा के साथ अक्षय को जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
इससे पहले भी जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी अक्षय कुमार और मोदी जी मुलाकात की सुर्खियां मीडिया के जरिए आया करती थीं। दरअसल जनता का मानना है कि यूपी विधानसभा चुनाव पर सपा सरकार की ओर से भाजपा को असहिष्णुता के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की जा सकती थी। लेकिन जब बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ही इस पर पीएम मोदी के समर्थन में उतर आए तो अखिलेश को इस बात का डर सताने लगा कि कहीं 2017 में होने वाले चुनाव में भाजपा सपा पर भारी न पड़ जाए। जिस लिहाज से लुभाने की सारी कोशिशें की जा रही हैं। यानी यहां पर अक्षय जैसे स्टार अखिलेश यादव को लिफ्ट करा सकते हैं।
तो आपने क्या कहा?
मेरे नजरिए से एयरलिफ्ट मूवी सच में बेहतरीन है। जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से कुवैत में फंसे भारी संख्या में लोगों को रेस्क्यू करके मुश्किलों से निकालकर एयरफोर्स वापस अपने देश लाई। हो सकता है कि अच्छी मूवी के कारण इसे टैक्सफ्री किया गया हो लेकिन ये भी हो सकता है कि मोदी जी और अक्षय के बीच बेहतरीन संबंधों में खलल डालने के लिए सपा सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा हो। - जैनब शेख, स्टूडेंट, सिविल सर्विसेज।
समाजवादी सरकार कोई भी काम बिना मतलब तो करती नहीं है। सीधे तौर पर एयरलिफ्ट को टैक्स फ्री करना अक्षय को अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए निमंत्रित करना है। बाकी अक्षय सब जानते हैं। - शशांक दुबे, स्टूडेंट, एमबीए।












Click it and Unblock the Notifications