अपने गढ़ मैनपुरी में बेटे अखिलेश के साथ आज रैली करेंगे मुलायम

इन दोनों नेताओं के साथ सपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। रैली के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश अपने पिता मुलायम के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी को करीब एक हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजना का तोहफा देंगे।
मैनपुरी और इसके आसपास के जिले फिरोजाबाद, एटा, फरु खाबाद, इटावा, कन्नौज, आगरा सपा का गढ़ माने जाते हैं। माना जा रहा है कि मैनपुरी की इस रैली में भारी भीड़ जुटेगी और सपा नेतृत्व इस रैली के जरिए दूसरे दलों को अपनी ताकत दिखाएगा।












Click it and Unblock the Notifications