बग्गी में बैठकर रॉयल अंदाज में प्री वेडिंग में पहुंचे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। विश्व के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी जल्द ही श्लोका मेहता से शादी करने वाले हैं। ऐसे में फिलहाल स्विटजरलैंड में दोनों का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हो रहा है। इस सेलिब्रेशन बॉलीवुड के सितारे भी पहुंचे। ये सेलिब्रेशन सेंट मोर्टिस के लग्जरी रिसार्ट में हो रहा है। यहां अंबानी परिवार और उनके मेहमान ठहरे हुए हैं। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में अभिनेता रणबीर कपूर भी पहुंचे। इसके अलावा आलिया भट्ट भी वहां पहुंची थीं।

आकाश- श्लोका ने बग्गी में मारी रॉयल एंट्री
इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक बग्गी में बैठकर रॉयल एंट्री मारते दिख रहे हैं। ये वीडिये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही अंबानी परिवार की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में रणबीर सिंह आकाश और श्लोका का माथा चूमकर उन्हें शादी के लिए बधाई देते दिख रहे हैं। बग्गी से उतरी ईशा ने एक शानदार ड्रेस पहनी हुई है जबकि आकाश ने सूट पहना है।
View this post on InstagramA post shared by Akash Ambani ❤️ Shloka Mehta (@akustoletheshlo) on
हाल ही में हुई ईशा अंबानी की शादी
बता दें कि अंबानी परिवार ने हाल ही में बेटी ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन आनंद पिरामल से की है। ऐसे में अब उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी की बारी है। इनकी शादी 9 मार्च को होनी है जबकि 11 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस शादी में भी बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे पहुंचे थे।
एंटीलिया में हुई थी पार्टी
हाल ही में अंबानी परिवार ने अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में एक पार्टी का आयोजन किया था जहां सिंगर फाल्गुनी पाठक और तुषार त्रिवेदी ने ढेरों गुजराती गाने गाकर महफिल में चार चांद लगाए। पार्टी में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। आकाश की बारात 9 मार्च को निकलेगी जबकि 10 और 11 मार्च को रिसेप्शन दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications