एके एंटनी को ब्रेन हेमरेज, हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए
नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को हल्का ब्रेन हेमरेज होने की वजह से बुधवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल ऑथोरिटिज के मुताबिक, एके एंटनी घर में गिर जाने के कारण उन्हें मामूली ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

डॉक्टर ने कहा कि उन्हें आज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बिल्कुल बाहर है। केरल के मुख्यमंत्री रह चुके 76 वर्षीय एंटनी लंबे समय तक रक्षा मंत्री पद पर काम कर चुके हैं। डॉक्टरों ने बताया कि एंटनी को अगले तीन-चार दिनों के लिए हॉस्पिटल में रहेंगे।
कांग्रेस के कद्दावर नेता एके एंटनी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications