Ajit Pawar Twitter: अजित पवार ने अपना ट्विटर बायो बदला, डिप्टी सीएम लिखने के साथ-साथ किए कई बदलाव
महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर करते हुए एनसीपी के दिग्गज नेता अजित पवार अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बन गए। इस दौरान उनके साथ उनके साथ छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, हसन मुश्रीफ, रामराजे निंबालकर, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल भाईदास पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेते ही अजित पवार ने ट्विटर के बायो में बदलाव कर दिया।
अजित पवार ने ट्विटर के बायो में किया बदलाव
अजित पवार ने ट्विटर के बायो में बदलाव करते हुए सबसे पहले प्रोफाइल में डिप्टी सीएम ऑफ महाराष्ट्र लिखा है। इसके बाद उन्होनें महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष की जगह पूर्व नेता प्रतिपक्ष लिखा है। हालांकि, उन्होंने अभी भी एनसीपी लीडर लिख रखा है।

Ajit Pawar changes his Twitter bio as Deputy Chief Minister of Maharashtra.
— ANI (@ANI) July 2, 2023
Several NCP leaders including Ajit Pawar extended support to the NDA govt in Maharashtra today. pic.twitter.com/5OePPFtQSR
पहले से ही बगावती मूड में नजर आ रहे थे अजित पवार
दरअसल, एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने से ही अजित पवार नाराज चल रहे थे। चूंकि शरद पवार ने सुप्रिया सुले को एनसीपी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अध्यक्ष बना दिया था और भी अपने करीबी नेताओं को पद दे दिया था। इसके बाद से ही शरद पवार भाजपा और नरेंद्र मोदी के पक्ष में बोलना शुरू कर दिया था।
9वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने अजित पवार
अजित पवार के साथ एनसीपी के कई और दिग्गजों नेताओं ने राज्य में मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वाल्से पाटिल जैसे नेता भी शामिल हैं। अजित पवार के विद्रोह से शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में टूट हो गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनने से पहले तक अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा के 29वें विपक्ष के नेता थे। राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका 9वां कार्यकाल है।
कोऑपरेटिव बोर्ड से शुरू की राजनीति
अजित अनंतराव पवार का जन्म 22 जुलाई, 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा में हुआ था। मराठा समाज से आने वाले पवार ने चीनी मिलों की कोऑपरेटिव बोर्ड के सदस्य के रूप में 1982 में राजनीति में कदम रखा था।












Click it and Unblock the Notifications