महाराष्ट्र में सरकार पर बोले शरद पवार- यह अजित पवार का निजी फैसला है, NCP टूट गई
Recommended Video
मुंबई। महाराष्ट्र का सियासी खेल रातोंरात बदल गया। शनिवार सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस को सीएम शपथ दिलाई। अजित पवार डिप्टी सीएम बने। अबतक इसे एनसीपी चीफ शरद पवार का पावर गेम कहा जा रहा था लेकिन अब यह साफ हो गया है कि शरद पवार इस फैसले से बिल्कुल अलग हैं। इतना ही नहीं इस बात की भी तस्वीर साफ हो गई है कि एनसीपी में टूट पड़ चुकी है।

अजित पवार के बीजेपी को समर्थन देने पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ये फैसला पार्टी का नहीं है। उन्होंने कहा कि 'यह अजीत पवार का निजी फैसला है। उन्होंने आगे कहा कि यह साफ करना चाहता हूं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं।' वहीं प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार का महाराष्ट्र में गठित सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। हम अजित पवार के फैसले का समर्थन नहीं करते हैं। बीजेपी को समर्थन अजित पवार का निजी फैसला है।












Click it and Unblock the Notifications