तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से पहले दिल्ली में बढ़ी हलचल, अमित शाह ने की जयशंकर-अजीत डोभाल के साथ बैठक
Tahawwur Rana: मुंबई 26/11 हमलों का मास्टरमाइड और लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी तहव्वुर राणा गुरुवार 10 अप्रैल को दिल्ली लैंड करेगा। तहव्वुर को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। तहव्वुर राणा के भारत पहुंचने से पहले सत्ता के गलियारों में हलचल बढ़ गई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार 09 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। आजतक की खबर के मुताबिक, तीनों नेताओं के बीच यह अहम बैठक नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय में हुई।

गृह मंत्रालय में हुई यह अहम बैठक करीब 22 मिनट तक चली, जिसमें तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण और उससे जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई। दरअसल, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में यह बैठक काफी अहम है। बता दें कि अमेरिक की ओर से प्रत्यर्पण संदि के तहव्वुर राणा अमेरिका से भारत के लिए उड़ान भर चुका है।
मुंबई के 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अमेरिकी आर्मी के स्पेशल प्लेन से गुरुवार को दिल्ली पहुंचेगा। भारत पहुंचने के बाद तहव्वुर राणा को सबसे पहले NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से उसकी कस्टडी मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी।
पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे अजीत डोभाल
खबर के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं। तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने से पहले दिल्ली में NIA ऑफिस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, दिल्ली-मुंबई में एक जेल भी तैयार किया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि राणा की कस्टडी पहले NIA को मिलेगी और फिर मुंबई पुलिस को।
ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: कौन है तहव्वुर राणा? मुंबई धमाकों में क्या था इसका रोल, जल्द लाया जाएगा भारत












Click it and Unblock the Notifications